Loading...
फिलीपींस से लौटते ही प्रधानमंत्री मोदी ने बुलाई कैबिनेट बैठक, परिसीमन बिल पर चर्चा की संभावना
फिलीपींस से लौटते ही प्रधानमंत्री मोदी ने बुलाई कैबिनेट बैठक

फिलीपींस से लौटते ही प्रधानमंत्री मोदी ने बुलाई कैबिनेट बैठक, परिसीमन बिल पर चर्चा की संभावना

लेखन गजेंद्र
Nov 18, 2026
03:40 pm

क्या है खबर?

फिलीपींस में क्वाड बैठक और आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार तड़के भारत लौट आए। नई दिल्ली पहुंचने के कुछ घंटे बाद उन्होंने भारत मंडपम में केंद्रीय मंत्रियों की बैठक बुलाई, जिसमें सरकार के काम की समीक्षा हुई है। बताया जा रहा है कि बैठक में सिर्फ सरकार के वरिष्ठ और प्रमुख मंत्रालयों के मंत्री शामिल थे। राज्य मंत्रियों और स्वतंत्र प्रभार मंत्रियों को नहीं बुलाया गया।

बैठक

बैठक से पहले कार्यालय में अलग चर्चा

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक से पहले अपने कार्यालय में इन मंत्रियों के साथ अलग-अलग मुलाकात की थीं।

इस बैठक में राज्य मंत्री और स्वतंत्र प्रभार मंत्री भी शामिल थे। बैठक में प्रस्तावित परिसीमन बिल को लेकर चर्चा की भी बात सामने आई है, लेकिन पुष्टि नहीं हुई।

सितंबर में 'चिंतन शिविर' के तौर पर हुई बैठक के बाद उसमें लिए निर्णयों की समीक्षा भी की गई है।

बिल

परिसीमन बिल पर केंद्र का ध्यान

संसद का शीतकालीन सत्र दिसंबर के पहले हफ्ते से शुरू हो सकता है, जिसमें परिसीमन बिल एक बार फिर पेश किए जाने की संभावना है।

पिछली बार यह बिल संसद में जरूरी दो-तिहाई समर्थन न होने की वजह से गिर गया था। इस बार केंद्र सरकार इसको पास कराने पर जोर लगा रही है।

इस बिल के तहत लोकसभा में संसदीय सीट 550 से बढ़ाकर 850 होगी और महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण भी दिया जाएगा।

ADVERTISEMENT