पीयूष गोयल 13 जुलाई से करेंगे यूरोप का 5 दिवसीय दौरा, खुलेगा निवेश और अवसरों का पिटारा?
व्यापार और उद्योग मंत्री पियुष गोयल 13 जुलाई से स्पेन, बेल्जियम और फिनलैंड के 5 दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं। उनके साथ भारतीय उद्योगपतियों का एक प्रतिनिधिमंडल भी होगा। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य क्लीन एनर्जी, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, डिजिटल टेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर और फूड प्रोसेसिंग जैसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में भारत की साझेदारी को मजबूत करना है।
स्पेन, बेल्जियम और फिनलैंड में निवेश की बातें
स्पेन में गोयल एक गोलमेज चर्चा में हिस्सा लेंगे। इसमें भारत की इन्फोसिस और टीसीएस जैसी दिग्गज कंपनियों के साथ स्पेन की इबरड्रोला और टाल्गो जैसी प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। इस चर्चा में ऑटोमोटिव, रिन्यूएबल एनर्जी, AI, रेलवे, सेमीकंडक्टर्स और टूरिज्म जैसे क्षेत्रों में निवेश और सहयोग के अवसरों पर बात होगी। बेल्जियम (14-15 जुलाई) में उनकी मुलाकात थैल्स ग्रुप और सिलॉक्स ग्रुप के नेताओं से होगी। दौरे का आखिरी पड़ाव फिनलैंड होगा, जहां मुख्य रूप से स्थायी विकास और नवाचार पर ध्यान दिया जाएगा।