विधानसभा चुनावों के बाद बढ़ सकते हैं पेट्रोल के दाम, जानें कितनी होगी बढ़ोतरी
देश
दुनिया के तेल बाज़ार में बहुत उतार-चढ़ाव चल रहा है, लेकिन गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 तक भारत के बड़े शहरों में पेट्रोल के दाम नहीं बढ़े हैं। खाड़ी देशों में तनाव और अमेरिका-ईरान के बीच की बातचीत अभी पक्की नहीं है, फिर भी पेट्रोल पंपों पर दाम स्थिर बने हुए हैं।
सरकारी तेल कंपनियां रोजाना अंतर्राष्ट्रीय बाजार और डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत देखकर दाम तय करती हैं, लेकिन फिलहाल ग्राहकों को राहत मिली हुई है।
विश्लेषकों की चेतावनी- 25-28 रुपये प्रति लीटर हो सकती है बढ़ोतरी
विशेषज्ञों का कहना है कि विधानसभा चुनावों के बाद पेट्रोल के दाम 25 से 28 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ सकते हैं। अभी जो स्थिरता दिख रही है, वो शायद कुछ समय के लिए ही हो। जब दुनिया से आने वाला तेल महंगा होगा, तो हमारे यहाँ भी दाम बढ़ना तय है।