बेंगलुरु में पेट्रोल-डीजल ने तोड़ी आम आदमी की कमर, सिद्धारमैया बोले- जनविरोधी फैसला
बेंगलुरु के लोगों के लिए शुक्रवार की सुबह महंगाई का एक बड़ा झटका लेकर आई। शहर में पेट्रोल 3.21 रुपये महंगा होकर अब 106.17 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है, वहीं डीजल भी 3.11 रुपये बढ़कर 94.10 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। ईं
धन की कीमतों में अचानक हुई इस बढ़ोतरी से अब हर किसी के लिए सफर करना और सामान ढोना महंगा हो जाएगा। इसका सीधा असर शहर के आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है।
सिद्धारमैया ने ईंधन के दाम बढ़ने को जनविरोधी कहा
ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी ने स्थानीय लोगों में गुस्सा और निराशा भर दी है। लोग रोजमर्रा के बढ़ते खर्चों को लेकर चिंतित हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस फैसले को 'जनविरोधी' बताया और इसके लिए केंद्र सरकार की खराब आर्थिक नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। मुख्यमंत्री ने आम जनता से भी अपील की है कि वे इस बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध करें, उनका कहना है कि सरकारी नीतियों की खामियों का खामियाजा आम लोगों को क्यों भुगतना पड़े।