पेट्रोल-डीजल पर दोहरी खुशखबरी; दाम स्थिर, 90 दिनों तक पंपों पर नहीं दिखेंगी भीड़
आज भी पेट्रोल पंप पर दाम नहीं बदले हैं। पूरे देश में पेट्रोल और डीजल के भाव मई से अब तक स्थिर बने हुए हैं। पश्चिमी एशिया में चल रहे तनाव के कारण भले ही अंतरराष्ट्रीय तेल बाजारों में खूब उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा हो, फिर भी सरकारी तेल कंपनियों ने अभी कीमतें नहीं बढ़ाई हैं। इससे आम लोगों को दाम बढ़ने की चिंता से थोड़ी राहत मिली है।
सरकार ने 90 दिन का रिटेल रोक लगाया
ईंधन की कीमतें कई बातों पर निर्भर करती हैं। इनमें अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के दाम, रुपये की डॉलर के मुकाबले स्थिति, राज्य सरकारों के टैक्स और परिवहन लागत जैसी चीजें शामिल हैं। हाल ही में, सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत, अगले 90 दिनों तक बड़े उद्योगों, व्यावसायिक संस्थानों और अन्य संस्थाओं को आम पेट्रोल पंपों से ईंधन खरीदने की अनुमति नहीं होगी। उन्हें सीधे थोक विक्रेताओं से ही ईंधन खरीदना पड़ेगा। इस कदम से आम वाहन चालकों के लिए पेट्रोल पंप पर कतारें कम होने की उम्मीद है और स्थानीय पंपों पर भी भीड़ का दबाव घटेगा।