पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. मुसादिक मलिक को 20 नवंबर को होने वाले SCO सभ्यताओं और सांस्कृतिक संवाद में इस्लामाबाद का प्रतिनिधित्व करने के लिए नामित किया गया है।
अगर यह दौरा होता है, तो 3 साल से भी ज्यादा समय बाद कोई पाकिस्तानी संघीय मंत्री भारत आएंगे। मौजूदा तनाव के बीच यह एक बड़ी घटना है।
मलिक भारत के खिलाफ अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं। उनका यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब पाकिस्तान सिंधु जल संधि (IWT) से जुड़ी अपनी चिंताओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाना चाहता है।
मलिक का चयन भारत पर दबाव बनाने के लिए
मलिक का चयन सिर्फ एक इत्तेफाक नहीं है। उन्होंने पानी के विवाद पर एक बार कहा था, "जो हमारे पानी पर हाथ रखेगा, हम उसका हाथ काट देंगे।"
उन्हें भेजकर पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत पर सीधा दबाव बनाना चाहता है।
इस बीच, भारत उन्हें इस दौरे की इजाजत देगा या नहीं और उनकी मेजबानी करेगा या नहीं, इस पर सबकी नजर टिकी हुई है।