Page Loader
उत्तर प्रदेश और बिहार में आवारा गोवंश एक समस्या, लेकिन इन राज्यों में लाखों है कीमत
महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और कर्नाटक में जुताई के लिए बैलों का इस्तेमाल होता है (तस्वीर: unsplash)

उत्तर प्रदेश और बिहार में आवारा गोवंश एक समस्या, लेकिन इन राज्यों में लाखों है कीमत

लेखन गजेंद्र
Mar 15, 2023
02:26 pm

क्या है खबर?

आवारा गोवंश उत्तर प्रदेश और बिहार के किसानों के लिए बड़ी समस्या है, लेकिन यही गोवंश महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और कर्नाटक में किसानों के काम आ रहे हैं। एक वीडियो में अरविंद नाम के ट्विटर यूजर ने महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और कर्नाटक में उन बैलों का महत्व बताया है, जो उत्तर प्रदेश और बिहार में आवारा छोड़ दिए जाते हैं। बैलों की कीमत इन राज्यों में लाखों में है। किसान इनका उपयोग जुताई में करते हैं।

नजरिया

महाराष्ट्र के नासिक में बैल आधारित खेती का चलन

वीडियो के अनुसार, महाराष्ट्र के नासिक जिले के गांवों में आज भी बैल आधारित खेती का चलन है। इसके अलावा मध्य प्रदेश और कर्नाटक के कई गांवों में भी लोग खेत की जुताई के लिए बैलों पर निर्भर हैं। बछड़ों को बैल बनाने के लिए पशुपालक उनको खिलाते-पिलाते हैं और बाद में उनको अच्छी कीमत पर बेचते हैं। यहां बैलों के लिए एक त्योहार भी है, जिसे 'बैल पोला' कहते हैं। इसमें बैलों की पूजा होती है।

ट्विटर पोस्ट

जानिए कैसे बछड़ों को बैल बनाकर मुनाफा कमा रहे किसान