पंजाब में पराली पर सरकार का कड़ा रुख, 931 किसानों की जमीन पर उठाया यह बड़ा कदम
देश
पंजाब में इस सीजन अब तक 3,100 से ज्यादा पराली जलाने के मामले सामने आए हैं। इनमें तरनतारन, फिरोजपुर और संगरूर जैसे जिले सबसे आगे हैं। पराली जलाने की ये घटनाएं दिल्ली-NCR की हवा में बढ़ते प्रदूषण का एक बड़ा कारण बनी हुई हैं। ऐसे में सरकार ने दोषी किसानों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करना शुरू कर दिया है।
पंजाब में वसूला गया 54.55 लाख का जुर्माना
इस समस्या से निपटने के लिए पंजाब सरकार ने पराली जलाने वाले किसानों पर 54.55 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है और इसमें से आधी से ज्यादा रकम वसूल भी कर ली है। सरकार ने 795 FIR भी दर्ज की हैं। साथ ही 931 किसानों के जमीन के रिकॉर्ड में 'रेड एंट्री' की गई है। इससे इन किसानों को कर्ज लेने या अपनी जमीन बेचने में दिक्कत आ सकती है। यह सब फसल कटाई के बाद खेतों में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने और हवा को साफ करने की कोशिशों का ही एक हिस्सा है।