गोवा में आगजनी, वास्को मार्केट की 150 से ज्यादा दुकानें राख
देश
बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात गोवा के वास्को मार्केट में भीषण आग लग गई। इस आग की चपेट में आकर 150 से ज्यादा दुकानें जलकर राख हो गईं। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन नुकसान बहुत बड़ा हुआ है।
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने स्थानीय नेताओं के साथ मौके पर जाकर हालात का जायजा लिया और नुकसान की पुष्टि की। आग लगने की असली वजह का अभी पता चल नहीं पाया है और इसकी जांच की जा रही है।
प्रमोद सावंत ने दुकानदारों के लिए मदद का ऐलान किया
दमकल कर्मियों ने भारतीय नौसेना और कोस्ट गार्ड की टीमों की मदद से 4 घंटे से ज्यादा समय तक आग बुझाने का काम किया। इस दौरान दुकानदार भी अपना सामान बचाने की कोशिश करते रहे।
दिवाली का त्योहार करीब होने के कारण मुख्यमंत्री सावंत ने ऐलान किया कि दुकानदारों को सरकार की तरफ से मदद दी जाएगी, ताकि वे फिर से अपना कारोबार शुरू कर सकें।