तमिलनाडु चुनाव: चुनाव आयोग ने जब्त की 1,200 करोड़ रुपये की सामग्री
देश
तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान होने वाले हैं। इससे ठीक पहले, चुनाव आयोग और अन्य एजेंसियां चुनावों को निष्पक्ष बनाने के लिए बड़े पैमाने पर सक्रिय हो गई हैं।
इसी अभियान के तहत, अब तक 1,200 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी, सोना, तोहफे, नशीली दवाएं और शराब पकड़ी जा चुकी है। जब्त की गई चीजों में से सबसे बड़ा हिस्सा तिरुवल्लूर जिले से मिला है।
चुनाव आयोग ने तमिलनाडु में शराबबंदी लागू की
निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग ने 21 से 23 अप्रैल तक और मतगणना वाले दिन यानी 4 मई को शराब की बिक्री पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही, सभी 234 विधानसभा क्षेत्रों में हजारों पुलिसकर्मियों और पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया है, ताकि किसी भी तरह की गडबडी पर पैनी नजर रखी जा सके।