OpenAI ने लॉन्च किया अपडेटेड ChatGPT इमेजेज 2.0 मॉडल, जानिए क्या-क्या मिलेगी सुविधा
क्या है खबर?
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी OpenAI ने इमेज जनरेशन मॉडल का अपडेटेड वर्जन ChatGPT इमेजेज 2.0 पेश किया है। नया मॉडल जटिल इमेज कार्यों को संभालने, अधिक सटीक और उपयोग योग्य विजुअल बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। साथ ही निर्देशों का पालन करने और इमेज में मौजूद बारीक एलिमेंट्स को संभालने के तरीके में सुधार लाता है। यह छोटे टेक्स्ट, आइकन और यूजर इंटरफेस एलिमेंट्स को अधिक सटीकता से प्रस्तुत कर सकता है, जो पिछले मॉडल में कमी थी।
भाषा
इन भाषाओं का मिलेगा सपोर्ट
कंपनी ने कहा कि ChatGPT इमेजेज 2.0 विभिन्न भाषाओं में भी बेहतर प्रदर्शन करता है। यह मॉडल जापानी, कोरियाई, चीनी, हिंदी और बंगाली जैसी भाषाओं में तस्वीरों के भीतर टेक्स्ट को अधिक सटीकता के साथ उत्पन्न कर सकता है। अपडेटेड मॉडल में सोचने की क्षमता जोड़ी गई है, जिससे यह अधिक जटिल कार्यों को संभालने में सक्षम हो जाता है। मॉडल जानकारी खोजने, एक ही प्रॉम्प्ट से कई तस्वीरें बनाने और स्वयं के आउटपुट की जांच करने में सक्षम है।
विकल्प
मॉडल में मिलते हैं ये विकल्प
ChatGPT इमेजेज 2.0 यर्थाथवादी तस्वीरों, चित्रों, कॉमिक्स और सिनेमाई दृश्यों सहित विभिन्न शैलियों की एक विस्तृत सीरीज का सपोर्ट करता है। यह यूजर्स को विभिन्न पहलू अनुपातों में तस्वीरें बनाने की अनुमति भी देता है, जिससे यह सोशल मीडिया पोस्ट, प्रेजेंटेशन और बैनर जैसे प्रारूपों के लिए उपयुक्त हो जाता है। मॉडल रोशनी, बनावट और संरचना में सुधार के साथ अनुरोधित शैली से बेहतर मेल खाने वाले आउटपुट उत्पन्न कर सकता है।
उपलब्धता
कौन से यूजर्स के लिए होगा उपलब्ध?
नया मॉडल ChatGPT, कोडेक्स और API के माध्यम से सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है। सोचने की क्षमता वाले एडवांस आउटपुट ChatGPT प्लस, प्रो और बिजनेस यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं। इसकी कीमत चयनित तस्वीर गुणवत्ता और रिजॉल्यूशन के आधार पर भिन्न होता है। इसका उपयोग मार्केटिंग डिजाइन, शैक्षिक सामग्री, कहानी कहने और उत्पाद विकास जैसे कार्यों के लिए किया जा सकता है। डेवलपर API का उपयोग करके मॉडल को अपने स्वयं की एप्लिकेशंस में एकीकृत कर सकते हैं।