LOADING...
केदारनाथ धाम की यात्रा शुरू, प्रधानमंत्री मोदी ने किया 5 संकल्प का अनुरोध
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ धाम यात्रा के शुरू होने पर 5 संकल्प का अनुरोध किया (फाइल तस्वीर)

केदारनाथ धाम की यात्रा शुरू, प्रधानमंत्री मोदी ने किया 5 संकल्प का अनुरोध

लेखन गजेंद्र
Apr 22, 2026
11:25 am

क्या है खबर?

उत्तराखंड की चार धाम यात्रा में शामिल केदारनाथ के कपाट बुधवार को खुल गए हैं। इस मौके पर मंदिर को कई टन फूलों से सजाया गया और श्रद्धालुओं के ऊपर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। गुरुवार को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुल जाएंगे। इससे पहले 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुले थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार धाम यात्रा शुरू होने पर लोगों को शुभकामनाएं दी और 5 संकल्प लेने का आग्रह किया है।

संकल्प

क्या है मोदी के 5 संकल्प?

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर साझा अपने संदेश में 5 संकल्प बताए हैं। इसमें पहला संकल्प स्वच्छता रखने, दूसरा संकल्प पर्यावरण और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता, तीसरा संकल्प सेवा सहयोग और एकता पर बल, चौथा संकल्प 'वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा' और पांचवां संकल्प अनुशासन, सुरक्षा और मर्यादा का पालन करना है। उन्होंने प्लास्टिक का उपयोग न करने, नदी को स्वच्छ रखने, पेड़ लगाने, लोगों की मदद करने, क्षेत्रीय उत्पाद खरीदने और यातायात निर्देशों का पालन करने को कहा है।

संदेश

कंटेंट क्रिएटर्स से भी विशेष आग्रह

प्रधानमंत्री मोदी ने चार धाम की यात्रा पर आने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स से भी विशेष आग्रह किया है। उन्होंने अनुरोध किया है कि क्रिएटर्स उत्तराखंड की छोटी-छोटी परंपराओं और स्थानीय कहानियों को जन-जन तक पहुंचाने में मदद करें। उन्होंने अनुरोध किया कि इस यात्रा में जितने भी लोग मदद और सहयोग के लिए लगे हैं, उनको किसी प्रकार का कष्ट न हो, इसका ध्यान रखना चाहिए।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

मोदी का संदेश

Advertisement