LOADING...
अल्लू अर्जुन ने मुंबई में किराए पर लिया आशियाना, हर महीने देंगे इतना किराया
अल्लू अर्जुन ने मुंबई में किराए पर लिया घर

अल्लू अर्जुन ने मुंबई में किराए पर लिया आशियाना, हर महीने देंगे इतना किराया

Apr 22, 2026
11:18 am

क्या है खबर?

अल्लू अर्जुन को आगामी फिल्म 'राका' के लिए मुंबई में बसना पड़ रहा है। यह चर्चा तब से उठी, जब से अभिनेता की फिल्म से उनकी पहली झलक को सार्वजनिक किया गया। ताजा जानकारी है कि अल्लू ने आखिरकार सपनों की नगरी में किराए पर एक आलीशान घर ले लिया है, जिसके लिए उन्हें हर महीने लाखों रुपये का किराया भरना होगा। उन्होंने यह फैसला इसलिए लिया है, ताकि वह शूटिंग और पारिवारिक जिम्मेदारी में संतुलन बना सकें।

किराया

समंदर के सामने स्थित है अल्लू का नया घर

मिड-डे के मुताबिक, अल्लू ने मुंबई के जुहू तारा रोड पर 5 कमरों वाला अपार्टमेंट किराए पर लिया है। 3 साल के लीज अनुबंध के तहत उन्हें हर महीने 16 लाख रुपये किराया देना होगा। सूत्र ने बताया, "अल्लू अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के लिए समुद्र के सामने वाला घर चाहते थे। बच्चे स्कूल की छुट्टियों के दौरान उनके साथ रहेंगे। 6000 वर्ग फुट में फैले इस अपार्टमेंट में एक छोटा स्विमिंग पूल और 4 कार पार्किंग स्थल हैं।"

संपत्ति

करोड़ों रुपये की कीमत में है संपत्ति

सूत्र ने आगे कहा, "अल्लू अर्जुन चाहते थे कि उनका घर हरियाली और समुद्र की सुकून देने वाली आवाज से घिरा हो। यह उनके लिए तैयारी के लिहाज से अनुकूल होना चाहिए, क्योंकि वह अपनी आने वाली कुछ फिल्मों, 'राका' और लोकेश कनगराज के साथ एक परियोजना की शूटिंग मुंबई में करेंगे।" इस संपत्ति की अनुमानित कीमत 25 करोड़ रुपये है। रिपोर्ट के अनुसार, उनके नए घर के पड़ोसी कैटरीना कैफ-विक्की कौशल और अनुष्का शर्मा-विराट कोहली होंगे।

Advertisement