मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में एक मेले में चाऊमीन खाने के बाद 100 से ज्यादा बच्चे और 12 व्यस्क बीमार पड़ गए। उन्हें फूड पॉइजनिंग की आशंका के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राहत की बात यह है कि सभी की हालत स्थिर है और डॉक्टर उनकी पूरी देखभाल कर रहे हैं।
स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में 118 बच्चों का इलाज
इस घटना के बाद कुल 118 बच्चों को इलाके के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इनमें से 45 बच्चों को ज्यादा देखभाल की जरूरत महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं, बाकी बच्चों को शुरुआती इलाज के बाद घर भेज दिया गया। जिला कलेक्टर सहित कई अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों के इलाज का जायजा लिया और सुनिश्चित किया कि सभी को बेहतर सुविधाएं मिलें।