NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री की अस्पताल में मौत, पुलिसकर्मी ने सीने में मारी थी गोली
    अगली खबर
    ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री की अस्पताल में मौत, पुलिसकर्मी ने सीने में मारी थी गोली
    असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) की गोली से घायल ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा किशोर दास ने तोड़ा दम

    ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री की अस्पताल में मौत, पुलिसकर्मी ने सीने में मारी थी गोली

    लेखन भारत शर्मा
    Jan 29, 2023
    09:44 pm

    क्या है खबर?

    ओडिशा में रविवार सुबह असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) के गोली मारने से घायल हुए स्वास्थ्य मंत्री नबा किशोर दास की मौत हो गई है।

    उन्होंने शाम को अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। ASI ने उन्हें एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचने के दौरान झारसुगुड़ा में ब्रजराजनगर के गांधी चौक के पास सीने में गोली मारी थी।

    उसके बाद मंत्री को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन वह मौत से जंग हार गए।

    शोक

    मुख्यमंत्री पटनायक ने व्यक्त किया शोक

    राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने स्वास्थ्य मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

    मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की ओर से कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने मंत्री नब दास के दुर्भाग्यपूर्ण निधन पर गहरा सदमा और दुख व्यक्त किया है।

    उन्होंने कहा है कि उनके निधन से स्तब्ध और व्यथित हैं। मंत्री सरकार और पार्टी दोनों के लिए एक संपत्ति थे। उन्होंने लोगों के लाभ के लिए स्वास्थ्य विभाग में कई कल्याणकारी पहल शुरू की थी।

    हमला

    ASI ने मंत्री पर चलाई थी 4-5 गोलियां

    इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी पुलिसकर्मी की पहचान ASI गोपाल दास के तौर पर हुई है और उसने मंत्री पर कम से कम चार-पांच गोलियां चलाई थी।

    वह गांधी चौक पर ही तैनात था और उसे मंत्री के कार्यक्रम में सुरक्षा इंतजाम की जिम्मेदार दी गई थी।

    इसकी वजह से वह मंत्री के करीब ही था और मौका मिलते ही उन पर गोलियां बरसा दीं। उसने ऐसा क्यों किया, अभी तक इसकी वजह सामने नहीं आई है।

    खुलासा

    ASI ने अपनी ही रिवॉल्वर से चलाई थी मंत्री पर गोलियां

    ब्रजराजनगर के सब-डिविजनल अधिकारी (SDPO) गुप्तेश्वर भोई के अनुसार, ASI गोपाल दास ने मंत्री नबा दास पर अपनी ही रिवॉल्वर से गोलियां चलाई थी। घटना के तुरंत बाद उसे हिरासत में ले लिया गया, लेकिन उसने हमले का कारण नहीं बताया है।

    इसी तरह घायल मंत्री को लहूलुहान हालत में झारसुगुड़ा एयरपोर्ट से एयरलिफ्ट कर भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल पहुंचाया गया था, लेकिन देर शाम उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

    चश्मदीद

    चश्मदीद ने बताई थी घटनास्थल की पूरी कहानी 

    एक चश्मदीद ने समाचार एजेंसी ANI को बताया था कि नबा दास एक लोक शिकायत कार्यालय के उद्घाटन में मुख्य अतिथि के तौर पर आए थे। जब वह पहुंचे तो उनका स्वागत करने के लिए भीड़ जमा हो गई। तभी गोली चलने की आवाज आई। उन्होंने करीब से गोली मारने के बाद एक पुलिसकर्मी को भागते हुए देखा था। हालांकि, आरोपी ASI को स्थानीय लोगों ने ही पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था।

    जानकारी

    BJD समर्थकों ने धरना देकर जताया था विरोध

    इस हमले के इलाके में तनाव पैदा हो गया और बीजू जनता दल (BJD) के समर्थक घटनास्थल पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने सुरक्षा में चूक पर सवाल उठाते हुए इसे एक सुनियोजित साजिश बताया था, क्योंकि मंत्री को करीब से गोली मारी गई थी।

    परिचय

    कौन थे नबा दास?

    नबा दास की गिनती प्रभावशाली नेताओं में होती थी और झारसुगुड़ा में उनका काफी दबदबा था।

    वह चार साल पहले तक कांग्रेस में हुआ करते थे, लेकिन फिर उसका साथ छोड़ BJD में शामिल हो गए थे।

    छात्र जीवन से राजनीति की शुरूआत करने वाले दास ने 2004 में पहली बार कांग्रेस की टिकट पर झारसुगुड़ा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था। वह यह चुनाव हार गए, लेकिन 2009, 2014 और 2019 चुनाव में यहीं से जीत दर्ज की थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ओडिशा
    ओडिशा पुलिस
    क्राइम समाचार
    हत्या

    ताज़ा खबरें

    अरुणाचल प्रदेश: भूस्खलन के बाद वाहन के खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत अरुणाचल प्रदेश
    भारत की वो पहली मिस वर्ल्ड, जिसने उधार के कपड़ों में जीता 'विश्व सुंदरी' का खिताब मिस वर्ल्ड
    ओला गिग और S1 Z स्कूटर की डिलीवरी आगे टली, जानिए क्या है कारण  ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    देश में कोरोना वायरस के मामले 2,700 पार, 24 घंटे में 7 लोगों की मौत कोरोना वायरस

    ओडिशा

    इस राज्य में लेक्चरर के 476 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन शिक्षक योग्यता परीक्षा
    OJEE 2022: ओडिशा JEE रजिस्ट्रेशन तिथि बढ़ी, अब 30 अप्रैल तक करें आवेदन संयुक्त प्रवेश परीक्षा
    भीषण गर्मी के कारण छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों के स्कूलों में छुट्टियां घोषित छत्तीसगढ़
    ओडिशा: तांत्रिक ने पारिवारिक झगड़े मिटाने का झांसा देकर महिला से 79 दिनों तक किया दुष्कर्म रेप

    ओडिशा पुलिस

    22 साल बाद ऐसे गिरफ्तार हुआ गैंगरेप का आरोपी, मामले में गई थी मुख्यमंत्री की कुर्सी ओडिशा
    ओडिशा में एक और रूसी नागरिक की मौत, 15 दिनों में तीसरा ऐसा मामला ओडिशा
    ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री को पुलिसकर्मी ने मारी गोली, नाजुक स्थिति में अस्पताल में भर्ती ओडिशा

    क्राइम समाचार

    महाराष्ट्र: पालघर में 16 साल की नाबालिग से गैंगरेप, आठ आरोपी गिरफ्तार महाराष्ट्र
    उत्तर प्रदेश: मोबाइल चोरी के आरोपी को चलती ट्रेन से बाहर फेंका, मौत उत्तर प्रदेश
    गुरुग्राम: क्लब में मृत मिले युवक-युवती, 2 अन्य युवतियां बेहोश मिलीं गुरूग्राम
    गाजियाबाद: दंपति की हत्या और लूट मामले का खुलासा, पुलिस ने नाबालिग को बताया मास्टरमाइंड गाज़ियाबाद

    हत्या

    मथुरा: रेप और हत्या के आरोपी को 57 दिन के अंदर सुनाई गई फांसी की सजा मथुरा
    अभिनेत्री वीना कपूर के बेटे ने संपत्ति विवाद में की मां की हत्या, कबूला जुर्म क्राइम समाचार
    तेलंगाना: शादी से मना करने पर शख्स ने 100 लोगों के साथ किया महिला का अपहरण तेलंगाना
    मथुरा: हत्या के लिए जेल गया था पति, दूसरे शख्स के साथ रहती मिली महिला उत्तर प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025