चमोली में NTPC की 520 मेगावॉट परियोजना पर लगा ब्रेक, सुरंग लीक होने से काम रुका
देश
नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (NTPC) ने चमोली जिले में अपने 520 मेगावाट के तपोवन-विष्णुगाड हाइड्रो प्रोजेक्ट पर काम रोक दिया है। यह कदम तब उठाया गया जब 15 अगस्त को प्रोजेक्ट की मुख्य सुरंग के एक हिस्से में दरार आ गई और उसमें से पानी रिसने लगा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस पर तुरंत काम बंद कर दिया गया।
टनलिंग के दौरान सावधानी के तौर पर मजदूर बाहर निकाले गए
समस्या का पता चलते ही सभी मजदूरों को बाहर निकाला गया। NTPC के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह जयादा ने बताया कि सुरंग बनाने के काम के दौरान यह परेशानी सामने आई थी, लेकिन सावधानी बरतते हुए मजदूरों को तुरंत सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया। अभी प्रोजेक्ट पर काम पूरी तरह से रुका हुआ है।