JEE मेन 2027 सेशन-1 के लिए करीब 15.69 लाख से भी ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन तो कराया है, लेकिन इनमें से लगभग करीब 13.90 लाख ने ही अभी तक फीस जमा की है।
जिन छात्रों ने अभी तक अपना आवेदन पूरा नहीं किया है, NTA ने उन्हें जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी करने की याद दिलाई है। देर से रजिस्ट्रेशन का यह मौका 26 नवंबर, 2026 को बंद हो जाएगा।
JEE मेन रजिस्ट्रेशन कैसे पूरा करें?
अगर आप अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करना चाहते हैं, तो आपको ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा, जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे और परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। यदि देर हो गई है, तो आपको अतिरिक्त शुल्क भी देना होगा।
इस बार JEE मेन 2027 सेशन-1 के लिए जितने छात्रों ने शुल्क जमा किया है, वह पिछले साल के जेईई मेन 2026 सेशन-1 से 37,051 ज्यादा हैं।
इस प्रक्रिया के दौरान अगर आपको कोई भी मदद चाहिए या कहीं आप अटक जाते हैं, तो आप NTA की हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या 1800-180-4747 पर फोन कर सकते हैं या फिर jeemain@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।