नोएडा में चोरों का अजीब गिरोह सक्रिय, 24 घंटे में 6 से अधिक घरों में चोरी
क्या है खबर?
दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में चोरों ने अपना आतंक मजा रखा है। पिछले 24 घंटे में 6 से अधिक घरों में चोरी हो चुकी है। चोरी को अंजाम देने वाला गिरोह भी अजीब तरह से वारदात कर रहा है।
इंडिया टुडे के मुताबिक, अभी तक चोरी में हर घर से लाखों रुपये का कीमती सामान उड़ाया गया है। इसके अलावा चोर फ्रिज में खाना ढूंढ रहे, पकौड़े बना रहे हैं और घरों में गंदगी कर रहे हैं।
चोरी
जनता फ्लैट में हुई कई चोरियां
नोएडा पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि सेक्टर 87 में जनता फ्लैट से ही 6 से 7 चोरियां दर्ज की गई हैं। पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए अपनी तलाशी बढ़ा दी है।
सेंट्रल नोएडा के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त हृदेश कठेरिया ने बताया कि थाना प्रभारियों को निर्देश देकर टीम गठित कर दी गई है और लगातार गश्त किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि चोरों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। अचानक चोरियों बढ़ने से लोग चिंतित हैं।
अपराध
क्या बोले पीड़ित?
सेक्टर 82 निवासी श्रीराम त्रिपाठी ने बताया कि वह परिवार के साथ मध्य प्रदेश गए थे। तभी उनके घर से 40 लाख रुपये की चोरी हुई। चोरों ने घर में पकौड़े बनाए और खाए। इस सेक्टर में करीब 6 अन्य घरों में इसी पैटर्न से चोरी हुई।
सेक्टर 25 निवासी ऋचा बाजपेयी ने बताया कि उनके घर से 3 लाख के गहने चोरी हुए। चोरों ने फ्रिज की सभी बोतल खाली कर दी, खाना खाया और घर में गंदगी मचाई।