नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन की मौत की खबर निकली झूठी, बेटी ने किया खंडन
क्या है खबर?
आज मंगलवार को प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार के विजेता अमर्त्य सेन की मौत की झूठी वायरल हो गई।
उनकी बेटी नंदना देव सेन ने समाचार एजेंसी PTI के साथ बातचीत में इस खबर को झूठी बताया।
अमेरिका की अर्थशास्त्री क्लोडिया गोल्डिन के नाम से बने एक फेक एक्स अकाउंट से सेन की मौत की जानकारी दी गई थी और इसे कई प्रमुख मीडिया संस्थानों ने चला दिया था।
परिचय
अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय हैं अमर्त्य सेन
89 वर्षीय अमर्त्य सेन का जन्म 1933 में पश्चिम बंगाल के शांति निकेतन में हुआ था और वो अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय हैं।
इसके अलावा उन्हें 1999 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से भी सम्मानित किया गया था।
अभी वो हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र और दर्शनशास्त्र पढ़ाते हैं। इसके अलावा वो एक लेखक भी हैं और कई मशहूर किताबें लिख चुके हैं।
ट्विटर पोस्ट
अमर्त्य सेन की मौत की झूठी खबर फैली
Deleting tweet on Amartya Sen based on a post from an unverified account in the name of Claudia Goldin. Actor Nandana Dev Sen denies news of death of her father, Nobel prize winner Amartya Sen.
— Press Trust of India (@PTI_News) October 10, 2023