NEET PG 2026: NMC ने जारी की 50,000 से ज्यादा सीटें, कॉलेजों को दी ये चेतावनी
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने NEET PG काउंसलिंग 2026 के लिए अपनी आधिकारिक सीट मैट्रिक्स जारी कर दी है। इस लिस्ट में पूरे देश में 50,000 से भी ज्यादा पोस्टग्रेजुएट सीटें शामिल की गई हैं। इसकी पूरी जानकारी आप nmc.org.in पर जाकर देख सकते हैं।
बता दें कि इस पहली लिस्ट में साल 2026-27 के लिए शुरू होने वाले नए या बढ़ाए गए कोर्स की सीटें शामिल नहीं हैं। इन कोर्स से जुड़ी जानकारी बाद में जारी की जाएगी।
NMC एक्ट के तहत कॉलेजों पर लग सकता है जुर्माना
सभी कॉलेजों और संबंधित पक्षों को इस जारी की गई सीट संख्या का ही पालन करना होगा। अगर उन्हें इसमें कोई गड़बड़ी, गलती, छूट या विसंगति दिखती है, तो वे इसकी जांच और स्पष्टीकरण के लिए MARB के अध्यक्ष या निदेशक को तुरंत सूचित करें।
अगर कोई कॉलेज तय संख्या से ज्यादा सीटों पर दाखिला लेता है, तो उस पर नेशनल मेडिकल कमीशन एक्ट के तहत जुर्माना लगाया जा सकता है। उम्मीदवार nmc.org.in पर जाकर आसानी से सीट मैट्रिक्स डाउनलोड कर सकते हैं।
हालांकि अभी काउंसलिंग की तारीखें सामने नहीं आई हैं, फिर भी याद रखें कि NEET PG परीक्षा 30 अगस्त को हुई थी और इसके नतीजे 24 सितंबर को घोषित किए गए थे। आंसर-की 1 अक्टूबर से जारी होने की उम्मीद है।