केरलम में निपाह की दस्तक, कोझिकोड में मिला नया मामला
केरलम के कोझिकोड में 43 साल के एक व्यक्ति में निपाह वायरस की पुष्टि हुई है। इसके बाद स्वास्थ्य टीमें उसके संपर्क में आए लोगों का पता लगाने में जुट गई हैं। अधिकारी तेजी से यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि उसे यह संक्रमण कैसे हुआ और कहीं यह सिर्फ एक अकेला मामला है या और भी लोग इसकी चपेट में आ सकते हैं।
निपाह के लिए कोई आधिकारिक इलाज या टीका नहीं
निपाह वायरस को WHO ने अपनी प्राथमिकता सूची में रखा है क्योंकि यह जानलेवा है और अभी तक इसके लिए कोई भी मान्यता प्राप्त इलाज या टीका उपलब्ध नहीं है। यह आमतौर पर जानवरों, खासकर फल खाने वाले चमगादड़ों से इंसानों में फैलता है, लेकिन दूषित भोजन या एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भी फैल सकता है। केरल में 2018 से अब तक निपाह के कई मामले सामने आ चुके हैं, खासकर उन इलाकों में जहां फल चमगादड़ों की संख्या अधिक है। इस वजह से इस नए मामले की निगरानी और भी जरूरी हो जाती है।