नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने एक बड़ी गलती कर दी। उन्हें हैदराबाद की एक कंपनी को पैसे भेजने थे, जो एक हाईवे प्रोजेक्ट पर काम कर रही थी। लेकिन गलती से उन्होंने इंदौर के एक सीनियर वकील अजय बागरिया के खाते में 34 करोड़ 32 लाख 94 हजार 346 रुपये भेज दिए।
अजय बागरिया को अचानक बैंक से मैसेज आया। जब उन्होंने अपने खाते की जानकारी देखी, तो हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत हरदा में NHAI के प्रोजेक्ट मैनेजर मनीष मीणा से संपर्क किया और बताया कि यह पैसा गलती से उनके अकाउंट में आ गया है।
बागरिया ने लौटाए पैसे
बागरिया की ईमानदारी और तेजी से काम करने की वजह से, यह पैसा 2 दिन के अंदर ही सुरक्षित वापस आ गया। लेकिन इस बड़ी चूक ने NHAI के पेमेंट सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं।