NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / NHAI ने 18 घंटे में बनाई 25.54 किलोमीटर सड़क, 'लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में होगा दर्ज
    अगली खबर
    NHAI ने 18 घंटे में बनाई 25.54 किलोमीटर सड़क, 'लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में होगा दर्ज

    NHAI ने 18 घंटे में बनाई 25.54 किलोमीटर सड़क, 'लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में होगा दर्ज

    लेखन मोना दीक्षित
    Feb 28, 2021
    01:55 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) देश के लोगों को बेहतरीन सड़कें देने के लिए निरंतर प्रयासों में लगा हुआ है।

    हाल ही में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के तहत काम करने वाले NHAI ने महज 18 घंटो में 25 किलोमीटर से अधिक लंबी सड़क बनाकर एक रिकॉर्ड बनाया है।

    यह रिकॉर्ड NH-52 पर विजयपुर और सोलापुर के बीच चार लाइन राजमार्ग के निर्माण के दौरान बना है।

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।

    जानकारी

    'लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में दर्ज होगी यह उपलब्धि

    गडकरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि NHAI ने सोलापुर-विजापुर राजमार्ग पर 25.54 किलोमीटर की सिंगल लाइन सड़क का कार्य 18 घंटे में पूरा किया है। इसे जल्द ही 'लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में दर्ज किया जाएगा।

    साथ ही उन्होंने लिखा कि निर्माण कार्य में लगी कंपनी के 500 कार्मचारियों ने काफी मेहनत की है।

    इसके अलावा उन्होंने उन कर्मचारियों समेत NHAI के परियोजना निदेशक, अधिकारी, कंपनी के प्रतिनिधि और परियोजना अधिकारियों का अभिनंदन किया।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    गडकरी द्वारा किया गया पोस्ट

    Instagram post

    A post shared by gadkari.nitin on February 28, 2021 at 1:09 pm IST

    जानकारी

    पहले बननी थी 20 किलोमीटर की सड़क

    जानकारी के मुताबिक, शुरू में 12 घंटे में सिंगल लाइन की 20 किलोमीटर की सड़क का निर्माण होना था, लेकिन इसे बाद में 5.5 किलोमीटर बढ़ा दिया गया था। इस कारण समय भी 12 घंटे से 18 घंटे हो गया था।

    बता दें कि सोलापुर-विजयापुर राजमार्ग को पहले महाराष्ट्र और कर्नाटक को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में जाना जाता था।

    सोलापुर और विजयपुर के बीच में चार लाइन सड़क का निर्माण किया जाएगा, जिसमें छह फ्लाईओवर होंगे।

    राजमार्ग

    अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा राजमार्ग

    बता दें कि सोलापुर-विजयपुर राजमार्ग पर 110 किलोमीटर के मार्ग का कार्य जोरों-शोरो से चल रहा है और यह अक्टूबर, 2021 तक पूरा हो जाएगा।

    यह बेंगलुरु-विजयपुरा-औरंगाबाद-ग्वालियर राजमार्ग का ही हिस्सा है। इससे यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा।

    इसके साथ ही अच्छी तरह से बनाए गए राजमार्ग लोगों के वाहनों को बेहतर माइलेज देने में मदद करते हैं। इससे ट्रैफिक भी कम होता है। इसके अलावा भी इसके कई फायदे होते हैं।

    दिल्ली-देहरादून राजमार्ग

    दिल्ली-देहरादून राजमार्ग की भी की घोषणा

    यात्रा में समय कम लगने के अलावा अच्छे राजमार्ग होने से यात्रा सुरक्षित भी रहती है। सड़क दुर्घटनाएं कम होती हैं।

    बता दें कि शुक्रवार को गडकरी ने उत्तराखंड के लिए दिल्ली-देहरादून के नए इकोनॉमिक कॉरिडॉर की घोषणा कर दी है, जिसकी कुल लम्बाई 210 किलोमीटर है।

    इस छह लाइन वाली परियोजना की कुल लागत 12,300 करोड़ रुपये है। अगस्त, 2021 तक इसकी शुरुआत हो जाएगी और 2023 तक इसका निर्माण हो जाएगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    नितिन गडकरी
    देहरादून
    ऑटोमोबाइल

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    दिल्ली

    क्या है सिंघु बॉर्डर से हिरासत में लिए गए पत्रकार मनदीप पूनिया का पूरा मामला? दिल्ली पुलिस
    मध्य प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में अब केवल गोमूत्र से बने फिनायल से होगी सफाई मध्य प्रदेश
    पंजाब: कई ग्रामीण पंचायतों का फरमान, किसान आंदोलन में शामिल नहीं होने पर लगेगा जुर्माना पंजाब
    किसान आंदोलन: 6 फरवरी को तीन घंटे तक देशभर में चक्का जाम करेंगे किसान भारत की खबरें

    नितिन गडकरी

    नई टोल नीति तैयार कर रही सरकार, कारों के लिए बढ़ सकता है टोल देश
    छात्र संघ अध्यक्ष से लेकर भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष, ऐसा रहा जेपी नड्डा का सफर हरियाणा
    मानहानि मुकदमे में केजरीवाल को जमानत, भाजपा पर लगाया था वोटरों का नाम काटने का आरोप दिल्ली
    पाकिस्तान की तरफ जाने वाला पानी रोकेगा भारत, प्रक्रिया शुरू भारत की खबरें

    देहरादून

    देहरादून: चोर ने पूरी दुकान की साफ, लेकिन छोड़ आया अपना आधार कार्ड, गिरफ्तार उत्तराखंड
    तीन हत्याओं के आरोपी ने खुद को मारी गोली, टिक-टॉक वीडियो बनाकर देता था धमकी उत्तर प्रदेश
    देहरादून: बेटों की फीस भरने के लिए डॉक्टर ने उठाया जाली नोट छापने का कदम, गिरफ्तार उत्तराखंड
    ये हैं भारत के पांच सबसे महंगे स्कूल, जानें कितनी है इनकी फीस ग्वालियर

    ऑटोमोबाइल

    भारत में BMW ने उतारी 2021 X3 xDrive 30i स्पोर्ट X, दिए गए कई शानदार फीचर्स BMW कार
    इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल हुई टाटा अल्ट्रोज, 24 घंटों में किया 1,603km का सफर टाटा अल्ट्रोज
    रेनो ट्राइबर के टर्बो पेट्रोल इंजन के लिए करना होगा इंतजार, अगले साल होगा लॉन्च रेनो की कारें
    किफायती दाम में खरीदनी है छह एयरबैग्स वाली कार तो इन विकल्पों पर करेें विचार फोर्ड मोटर्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025