भारत के सिर्फ 6 शहरों में ही दिखती है आकाशगंगा, बेंगलुरु बना सबसे चमकीला शहर
देश
एक नए अध्ययन से पता चला है कि भारत के 50 शहरों में से केवल छह शहरों में ही रात का आसमान इतना गहरा होता है कि वहां आकाशगंगा को देखा जा सके। इन शहरों में मनाली, दार्जिलिंग, शिमला, ऊटी, लेह और जैसलमेर शामिल है। बाकी ज्यादातर शहर कृत्रिम रोशनी से इतने जगमगाते रहते हैं कि वहां तारों को देखना लगभग नामुमकिन हो गया है।
बेंगलुरु अब भारत का सबसे चमकदार शहर
नासा (NASA) के उपग्रह डेटा का इस्तेमाल करके शोधकर्ताओं ने पाया है कि 47 शहरों में रात की चमक 2015 से 2025 के बीच तेजी से बढ़ी है। लेह में इसमें सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जहां यह 546 प्रतिशत तक बढ़ गई है। अब बेंगलुरु भारत का सबसे चमकदार शहर बन गया है, जिसने दिल्ली को भी पीछे छोड़ दिया है। शहरी रोशनी के तेजी से फैलने की वजह से, अब वे जगहें भी जो कभी साफ रात के आसमान और तारों के लिए मशहूर थीं, अपनी चमक खो रही हैं।