Loading...
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह पहले राजकीय दौरे पर भारत पहुंचे, कल प्रधानमंत्री मोदी संग बैठक
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह भारत पहुंच चुके हैं (ये तस्वीर उनके नेपाल से रवाना होने की है)

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह पहले राजकीय दौरे पर भारत पहुंचे, कल प्रधानमंत्री मोदी संग बैठक

लेखन आबिद खान
Nov 22, 2026
03:47 pm

क्या है खबर?

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह भारत के पहले राजकीय दौरे पर नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद ये उनकी पहली विदेश यात्रा भी है। केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। हालिया समय में भारत और नेपाल के रिश्तों में आए तनाव और बालेन के भारत विरोधी रुख को देखते हुए इस यात्रा को बेहद अहम माना जा रहा है।

दौरा

करीब 25 घंटे भारत में रहेंगे शाह

शाह का दौरा करीब 25 घंटे का होगा। आज विदेश मंत्री एस जयशंकर से शिष्टाचार भेंट करेंगे। इसके बाद वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे और राजघाट जाकर महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

अगले दिन यानी 23 नवंबर को वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। इसके बाद एक संयुक्त प्रेस वार्ता होगी।

प्रधानमंत्री मोदी अपने नेपाली समकक्ष के सम्मान में लंच आयोजित करेंगे। इसी दिन शाह काठमांडू लौट जाएंगे।

ट्विटर पोस्ट

हवाई अड्डे के बाहर बालेन शाह का स्वागत

ADVERTISEMENT

रेल

अयोध्या और जनकपुर के बीच होगी रेल सेवा की शुरुआत

शाह और मोदी 23 नवंबर को अयोध्या से नेपाल के जनकपुर धाम तक साप्ताहिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। ये ट्रेन भगवान राम के जन्मस्थान अयोध्या और नेपाल में देवी सीता के जन्मस्थान जनकपुरधाम को जोड़ेगी।

हफ्ते में एक दिन चलने वाली ये ट्रेन अयोध्या धाम, गोरखपुर, बस्ती, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, मधुबनी और जयनगर होते हुए 604 किलोमीटर का सफर तय करेगी।

ट्रेन जनकपुरधाम से हर शनिवार और अयोध्या कैंट से हर सोमवार को रवाना होगी।

ADVERTISEMENT

बयान

नेपाली प्रधानमंत्री के पूर्व सलाहकार ने बताई दौरे की अहमियत

नेपाल के प्रधानमंत्री के पूर्व सलाहकार राजन भट्टाराई ने कहा, "यह यात्रा दोनों पड़ोसी देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने, कनेक्टिविटी बढ़ाने और लंबे समय से लंबित मुद्दों को सुलझाने का एक अवसर प्रदान करेगी। भारत-नेपाल के बीच कई तरह के मुद्दे और समझौते हैं। हम सबसे करीबी पड़ोसी हैं। जब हमारे दोनों देशों के बीच इतने सारे मुद्दे हों और सहयोग एवं समन्वय के कई क्षेत्र हों, तो उच्च-स्तरीय दौरे और आपसी समझ हमेशा महत्वपूर्ण होती है।"

मुद्दे

किन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा?

भट्टाराई ने कहा कि दोनों पक्ष कई उभरते और रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाएं तलाश सकते हैं। इनमें जलवायु परिवर्तन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और विकास को गति देने के लिए उन्नत तकनीकों का उपयोग जैसे विषय शामिल हैं।

उन्होंने सड़क और हवाई संपर्क को बेहतर बनाने, पेट्रोलियम पाइपलाइनों के विस्तार और गैस पाइपलाइन संपर्क की संभावनाओं को भी चर्चा के संभावित महत्वपूर्ण क्षेत्र बताया।

इसके अलावा आर्थिक मदद का मुद्दा भी प्रमुख रहेगा।

ADVERTISEMENT