दुनिया की खबरें
हर ऐसी खबर, जो दुनिया में हलचल मचाती है।
ईरान ने शांति समझौते पर ट्रंप का दावा खारिज किया, कहा- सच और झूठ का मिश्रण
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ईरान के साथ शांति समझौते की अंतिम शर्तों की घोषणा की, जिसको इस्लामिक राष्ट्र ने पूरी तरह खारिज कर दिया है।
ट्रंप ने ईरान के साथ समझौते की अंतिम शर्तें रखी, कहा- अब अंतिम निर्णय होगा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वह ईरान के साथ युद्धविराम के लिए प्रारंभिक समझौते पर अंतिम निर्णय लेने जा रहे हैं।
कांगो में कहर बरपा रहा इबोला का स्ट्रेन, अब तक 906 मामले और 223 संदिग्ध मौत
अफ्रीकी देश कांगो में इबोला वायरस कहर बरपा रहा है। अभी तक देश में 906 संदिग्ध मामले सामने आए हैं, जिसमें 223 की मौत हुई है। सभी संदिग्ध मौतों की जांच जारी है।
ईरान ने बुशहर के पास अमेरिकी विमान मार गिराने का दावा किया, अमेरिका ने नकारा
ईरान की मीडिया ने दावा किया है कि ईरानी सेना ने शुक्रवार तड़के बुशहर प्रांत के ऊपर एक अमेरिकी विमान को मार गिराया है।
बेंजामिन नेतन्याहू ने IDF को दिया गाजा के 70 प्रतिशत हिस्से पर नियंत्रण करने का आदेश
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को इजरायली सुरक्षा बल (IDF) को गाजा पट्टी के 70 प्रतिशत हिस्से पर कब्जा करने का निर्देश दिया है, जो अक्टूबर में लागू हुए नाजुक युद्धविराम के बावजूद एक बड़े तनाव का संकेत है।
केन्या में बालिका आवासीय स्कूल में भीषण आग, 16 छात्राओं की जलकर मौत
पूर्वी अफ्रीकी देश केन्या में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के एक बालिका आवासीय स्कूल में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर 16 छात्राओं की मौत हुई है।
कनाडा में भारतीय छात्रा की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने जताई लूटपाट की आशंका
कनाडा के नियाग्रा क्षेत्र में एक 22 वर्षीय भारतीय छात्रा की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है।
ईरान का अमेरिका पर जवाबी हमला, कुवैत में अमेरिकी सैन्य हवाई अड्डे को बनाया निशाना
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 4:50 बजे एक अमेरिकी हवाई अड्डे पर हमला किया है।
ट्रंप ने कहा- अमेरिकी निगरानी में होर्मुज सभी के लिए खुला रहेगा; ओमान को खुली धमकी
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कैबिनेट बैठक के दौरान कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य सभी के लिए खुला रहेगा और अमेरिका इसकी निगरानी करेगा।
अमेरिका ने शांति वार्ता के बीच ईरानी सैन्य अड्डे पर हमला किया, ईरानी ड्रोन मार गिराए
अमेरिका ने शांति वार्ता के बीच बुधवार को ईरान पर नए हमले किए हैं। यह 3 दिन में दूसरी बार है।
ईरानी बंदरगाह से नाकाबंदी हटाने को अमेरिका तैयार, ईरान एक महीने में होर्मुज जलडमरूमध्य खोलेगा- रिपोर्ट
अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष जल्द किसी निर्णय पर पहुंचने वाला है क्योंकि तेहरान को अमेरिका के साथ संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक समझौता ज्ञापन का प्रारंभिक मसौदा प्राप्त हुआ है।
ट्रंप के गाजा शांति बोर्ड का खजाना खाली, नहीं मिला एक डॉलर का दान
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा में पुनर्निर्माण के लिए बड़े जोर-शोर से गाजा शांति बोर्ड बनाया था, लेकिन इसका आधिकारिक कोष खाली पड़ा हुआ है।
क्या अमेरिकी विदेश मंत्री ने ट्रंप को 'बेवकूफ' कहा, क्यों डिलीट करना पड़ा वीडियो?
अमेरिका के विदेश मंत्री हाल ही में भारत दौरे पर थे। इस दौरान कई अहम वजहों के साथ-साथ उनका दौरा एक विवादित टिप्पणियों के चलते भी सुर्खियों में आ गया। विवाद इतना बढ़ा कि रुबियो के कार्यालय को सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट डिलीट करनी पड़ी।
बेल्जियम के बुगेनहाउट में ट्रेन से टकराकर पलटी स्कूल बस, 2 छात्र समेत 4 की मौत
बेल्जियम के बुगेनहाउट में एक ट्रेन और स्कूल की मिनीबस में टक्कर हो गई। हादसे में 2 नाबालिग छात्र, बस चालक और एक पर्यवेक्षक की मौत हुई है।
पाकिस्तान ने ठुकराई अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की मांग, कहा- अब्राहम समझौते से नहीं जुड़ेंगे
पाकिस्तान ने अब्राहम समझौते में शामिल होने से इनकार कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान समेत कई अरब देशों से समझौते से जुड़ने की अपील की थी।
यूक्रेन पर बड़े हमले की तैयारी में रूस? अमेरिका से कहा- अपने नागरिकों को निकालो
खबर है कि रूस यूक्रेन पर बड़े हमलों की तैयारी कर रहा है। बीते दिन रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से फोन पर बात की थी। इस दौरान उन्होंने रुबियो से कहा कि अमेरिका अपने नागरिकों और राजनयिकों को कीव से बाहर निकाल ले।
ट्रंप ने कहा- ईरान का परमाणु धूल नष्ट किया जाना चाहिए, समझौते के बाद होर्मुज खुलेगा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शांति वार्ता के बीच ईरान के परमाणु धूल यानी संवर्धित यूरेनियम को नष्ट करने की बात कही है।
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अस्पताल में भर्ती
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को सोमवार शाम को जेरूसलम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ईरान के साथ शांति वार्ता के बीच अमेरिका का हमला, IRGC की नावों को बनाया निशाना
ईरान के साथ चल रही शांति वार्ता के बीच अमेरिकी सेना ने एक बार फिर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) की नावों को निशाना बनाया है।
ट्रंप और रुबियो के दावों के बावजूद ईरान-अमेरिका में क्यों नहीं हुआ समझौता, कहां फंसा पेच?
कई हफ्तों की चर्चा और सफलता के दावों के बावजूद अमेरिका-ईरान शांति समझौते पर अभी तक कुछ घोषणा नहीं हुई है। कल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि समझौते का ढांचा 'काफी हद तक' तैयार कर लिया गया है।
ट्रंप ने ईरान समझौते में जल्दबाजी न करने को कहा, बोले- दोनों पक्षों को लेना चाहिए समय
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ समझौते को लेकर जल्दबाजी न करने का आग्रह किया है।
रूस ने यूक्रेन पर दागी हाइपरसोनिक ओरेश्निक मिसाइल, तबाही का वीडियो सामने आया
रूस ने यूक्रेन पर हालिया समय का सबसे बड़ा हमला किया है। बीती रात रूस ने यूक्रेन पर परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम ओरेश्निक हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल दागी है।
होर्मज जलडमरूमध्य के नियंत्रण को लेकर क्यों झुकना नहीं चाहता ईरान?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया है कि ईरान के साथ शांति समझौते पर 'काफी हद तक बातचीत' हो चुकी है। प्रस्तावित समझौते में होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर पूरी तरह से खोलना शामिल होगा।
ईरान-अमेरिका के बीच समझौता 'लगभग' पूरा, होर्मुज, यूरेनियम और परमाणु कार्यक्रम पर क्या हैं शर्तें?
ईरान और अमेरिका के बीच प्रस्तावित युद्धविराम समझौता लगभग अंतिम चरण में हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि समझौते पर 'काफी हद तक बातचीत' हो चुकी है और इसकी घोषणा जल्द ही की जा सकती है।
पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास धमाका, 23 लोगों की मौत और 47 घायल
पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास धमाके की खबर है। इस धमाके में 23 लोगों की मौत हो गई है जबकि 47 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
रिपोर्ट में दावा- ईरान यूरेनियम सौंपने को तैयार, ट्रंप ने कहा- ईरान के साथ समझौता करीब
ईरान और अमेरिका के बीच तनाव को लेकर अहम जानकारियां सामने आ रही हैं। दावा है कि ईरान अपना संवर्धित यूरेनियम छोड़ने को तैयार हो गया है। इस मुद्दे पर दोनों देशों में काफी मतभेद थे। हालांकि, ये यूरेनियम कैसे और किसे सौंपा जाएगा, ये अभी पता नहीं है।
व्हाइट हाउस के पास कई राउंड गोलीबारी, हमलावर भी ढेर
अमेरिका में एक संदिग्ध शख्स ने व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी की है। घटना के समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में ही मौजूद थे।
चीन में कोयला खदान में धमाका, 82 लोगों की मौत की खबर
चीन से बड़ी खबर सामने आ रही है। वहां के चांग्जी शहर में लियुशेन्यु कोयला खदान में धमाका होने से कम से कम 82 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 9 मजदूर अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।
अमेरिका ने बदले ग्रीन कार्ड से जुड़े नियम, विवाद बढ़ने पर फिर किया सुधार
अमेरिका लगातार वीजा और आव्रजन से जुड़े नियम सख्त करते जा रहा है। अब ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका में ग्रीन कार्ड का सपना देख रहे लाखों लोगों को बड़ा झटका दिया है।
डोनाल्ड ट्रंप के बेटी इवांका को मारने की साजिश नाकाम, एक इराकी गिरफ्तार- रिपोर्ट
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप की हत्या का साजिश रचने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। द न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, इस शख्स ने अमेरिकी-इजरायली हमलों में मारे गए ईरानी सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की हत्या का बदला लेने के लिए इवांका को मारने की योजना बनाई थी।
ईरान युद्ध: असीम मुनीर ने मोजतबा खामेनेई से सीधी बातचीत की मांग की- रिपोर्ट
ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम को लेकर पाकिस्तान के मध्यस्थता के प्रयास तेज हो गए हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान अब शांति वार्ता के हिस्से के रूप में पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर और ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के बीच आमने-सामने की बैठक के लिए दबाव डाल रहा है।
ईरान का परमाणु सामग्री देने से इनकार, ट्रंप बोले- ईरान को यूरेनियम हासिल नहीं करने देंगे
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के बयान के बाद इस्लामिक देश के यूरेनियम संवर्धन को नष्ट करने का संकल्प लिया है।
इबोला वायरस को लेकर WHO प्रमुख चिंतित, बोले- घनी आबादी वाले इलाकों में भी फैल रहा
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख डॉक्टर टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने पूर्वी कांगो में इबोला वायरस के 'पैमाने और गति' पर चिंता व्यक्त की है। ये चिंता ऐसे वक्त सामने आई है, जब कांगो में इबोला वायरस से संक्रमित होकर 134 लोगों की मौत हो गई है और 500 से ज्यादा संदिग्ध मामले सामने आए हैं।
अमेरिकी संसद से ट्रंप के युद्ध अधिकारों को सीमित करने का प्रस्ताव पास, क्रॉस वोटिंग हुई
अमेरिका की संसद ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के युद्ध अधिकारों को सीमित करने वाला एक अहम प्रस्ताव पारित कर दिया है। यह प्रस्ताव खास तौर पर ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को रोकने के लिए लाया गया है।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चीन पहुंचे, शी जिनपिंग से की मुलाकात
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चीन दौरे पर हैं। उन्होंने चीन की राजधानी बीजिंग में राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बैठक की। इस साल पुतिन की ये पहली विदेश यात्रा है।
बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग के अधिकारी की मौत, संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव
बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग के एक अधिकारी का शव चटगांव के खुल्शी इलाके में स्थित सहायक उच्चायोग कार्यालय में संदिग्ध परिस्थितयों में मिला है।
ट्रंप करने वाले थे ईरान पर हमला, बोले- खाड़ी देशों के अनुरोध पर टाला
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि वह मंगलवार को ईरान पर सैन्य हमला करने वाले थे, लेकिन उसे खाड़ी देशों के अनुरोध पर टाल दिया है।
अमेरिका में सैन डिएगो की मस्जिद में गोलीबारी, 2 किशोर हमलावर समेत 5 की मौत
अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित सैन डिएगो में सोमवार को 2 किशोरों ने मिलकर एक मस्जिद में गोलीबारी कर दी, जिसमें 3 लोगों की मौत हुई है।
तुर्की में बंदूकधारी द्वारा की गई गोलीबारी में 4 की मौत, 8 अन्य घायल
दक्षिणी तुर्की के मर्सिन शहर के पास सोमवार को एक बंदूकधारी द्वारा की गई गोलीबारी में 4 लोगों की मौत हो गई और 8 अन्य घायल हो गए।
प्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान, नॉर्वे ने इस पुरस्कार से नवाजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंतरराष्ट्रीय सम्मानों की संख्या बढ़ती जा रही है।