NEET UG 2026: पेपर लीक के बावजूद 11.21 लाख छात्रों ने पाई सफलता, जानें कटऑफ
NEET UG 2026 के नतीजे आ गए हैं! पेपर लीक के बाद दोबारा हुई परीक्षा में 11.21 लाख से ज्यादा छात्रों ने क्वालिफाई किया है। करीब 20 लाख छात्रों ने यह परीक्षा दी थी, जिनमें से 11.21 लाख ने मेडिकल एडमिशन के लिए क्वालिफाई किया। पहले यह परीक्षा मई में हुई थी, लेकिन पेपर लीक के कारण इसे जून में दोबारा करवाना पड़ा। छात्रों के लिए यह पूरी प्रक्रिया काफी चुनौतीपूर्ण रही।
जानें कट-ऑफ
इस साल जनरल और EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ 213 तय किया गया है, जबकि OBC, SC और ST कैटेगरी के छात्रों के लिए यह 177 रहा। क्वालिफाई करने के लिए जरूरी परसेंटाइल पहले जैसा ही बना हुआ है।
जनरल/EWS उम्मीदवारों के लिए यह 50वां परसेंटाइल (715-213) और OBC, SC और ST कैटेगरी के छात्रों के लिए 40वां परसेंटाइल (212-177) है। क्वालिफाई करने वाले ज्यादातर छात्र जनरल/EWS ग्रुप से हैं, लेकिन OBC और SC कैटेगरी से भी हजारों छात्रों ने यह कट-ऑफ पार किया है।