NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: CBI ने दबोचे 3 सरगना
NEET-UG 2026 की परीक्षा को अनियमितताओं के चलते रद्द कर दिया गया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की जांच में सामने आया है कि महाराष्ट्र के 3 लोग शुभम खैरनार, धनंजय लोखंडे और मनीषा वाघमारे इस बड़े पेपर लीक के मास्टरमाइंड हैं। जानकारी के अनुसार, लीक हुए पेपर में करीब 140 सवाल असली परीक्षा के सवालों से हूबहू मिलते थे, और यह पेपर महाराष्ट्र, हरियाणा व राजस्थान में फैलाया गया था।
खैरनार ने पेपर दिया, वाघमारे को मिले 20 लाख रुपये
नासिक का रहने वाला BAMS छात्र शुभम खैरनार पर आरोप है कि उसे किसी और आरोपी से लीक हुआ पेपर मिला था। यह पेपर उसने गुरुग्राम के यश यादव को आगे भेजा। वहीं, धनंजय लोखंडे पर खैरनार को पेपर उपलब्ध कराने का आरोप है, जिसे भागने की कोशिश के दौरान पकड़ लिया गया। मनीषा वाघमारे, जो एक दाखिला कंसल्टेंसी चलाती है, उसके खातों में करीब 20 लाख रुपये जमा होने की खबर है। जांचकर्ताओं को शक है कि इस रकम का संबंध पेपर लीक के इस मामले से हो सकता है।