बेंगलुरु से हैदराबाद जा रही एक बस गुरुवार तड़के आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में राप्ताडु के पास पलट गई। इस हादसे में करीब 40 लोग जख्मी हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक, हादसा रात लगभग 3 बजे रामानपल्ली के पास हुआ। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद बस का ड्राइवर मौके से भाग गया।
सभी घायल खतरे से बाहर
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और बचाव दल तुरंत घटना वाली जगह पर पहुंच गए। उन्होंने सभी घायल यात्रियों को फौरन अस्पताल पहुंचाया।
गनीमत रही कि किसी को भी गंभीर चोट नहीं लगी है। फिलहाल सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आशंका है कि ड्राइवर को नींद आ गई होगी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।
पुलिस फिलहाल हादसे की असली वजह जानने और फरार ड्राइवर की तलाश में जुटी है।