Page Loader
NDA इतिहास में पहली बार 17 महिला कैडेट्स का बैच हुआ पास
NDA की पासिंग आउट परेड से 17 महिला कैडेट्स भी पास हुईं (फाइल तस्वीर)

NDA इतिहास में पहली बार 17 महिला कैडेट्स का बैच हुआ पास

लेखन गजेंद्र
May 30, 2025
09:06 am

क्या है खबर?

नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) की 148वीं पासिंग आउट परेड महाराष्ट्र में पुणे के खडकवासला में हुई, जहां से पहली बार पुरुषों के साथ महिला कैडेट्स का बैच भी पास हुआ है। यह इतिहास में पहला मौका बताया जा रहा है, जब 300 पुरुष कैडेट्स के साथ 17 महिला कैडेट्स भी ग्रेजुएट हुई हैं। सभी महिला कैडेट्स भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में तैनाती लेंगी। इस मौके पर सेवानिवृत्त जनरल वीके सिंह ने सभी कैडेट्स को प्रशस्ति पत्र दिए।

परेड

2022 में शामिल हुआ था 17 महिलाओं का बैच

सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2021 में महिलाओं को NDA की परीक्षा देने की अनुमति दी थी, जिसके बाद 17 महिलाओं का पहला बैच NDA में शामिल हुआ है। इस मौके पर जनरल वीके सिंह ने कहा कि यह इतिहास में पहली बार है, जब लड़कियों का बैच भी पास हो रहा है, जो अंत नहीं है बल्कि नई संभावनाओं की शुरूआत है। उन्होंने कहा कि लड़कियों का बैच पास होना नारी शक्ति को सलाम है।

ट्विटर पोस्ट

NDA की पासिंग आउट परेड