NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मुंबई में NCP नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने 2 को गिरफ्तार किया
    अगली खबर
    मुंबई में NCP नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने 2 को गिरफ्तार किया
    मुंबई में NCP नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या

    मुंबई में NCP नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने 2 को गिरफ्तार किया

    लेखन भारत शर्मा
    Oct 12, 2024
    11:28 pm

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र के मुंबई में शनिवार रात को अजीत पवार गुट वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना सामने आई है।

    वह अपने बेटे जीशान सिद्दीकी के बांद्रा पूर्व स्थित कार्यालय पर जा रहे थे। उसी दौरान खेरवाड़ी सिग्नल के पास हमलावरों ने गोलियां चला दी।

    इस दौरान 2 गोली उनके पेट में लग गई। पुलिस ने उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    वारदात

    हमलावरों ने पटाखों की आवाज के बीच चलाई गोलियां

    मुंबई पुलिस के अनुसार, सिद्दीकी रात को अपने निर्मल नगर इलाके में स्थित कार्यालय से बेटे जीशान के कार्यालय के लिए रवाना हो रहे थे। उनके कार में बैठने के साथ ही आस-पास पटाखे फटने का शोर होने लग गया। इस दौरान हमलावरों ने उन पर कई राउंड गोलियां चला दी।

    पुलिस ने बताया कि हमले में सिद्दीकी के पेट और सीने में गोली लगी थी। उसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

    धमकी

    सिद्दीकी काे कुछ दिन पहले मिली थी धमकी

    न्यूज 18 ने सूत्रों के हवाले से लिखा की सिद्दीकी को 15 दिन पहले जान से मारने की धमकी मिली थी। उसके बाद उन्हें 'Y' श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई थी।

    पुलिस ने बताया कि इलाके के CCTV कैमरों की फुटेज के आधार पर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक हरियाणा का और दूसरा उत्तर प्रदेश का है। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। इसके लिए पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी है।

    बयान

    फास्ट-ट्रैक कोर्ट में होगी मामले की सुनवाई- शिंदे

    मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि अज्ञात लोगों ने बाबा सिद्दीकी पर हमला किया था। इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक हरियाणा और दूसरा उत्तर प्रदेश से है।

    उन्होंने आगे कहा कि तीसरा संदिग्ध अभी भी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। उसे भी जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में कराई जाएगी और आरोपियों को सजा दिलाई जाएगी।

    दुख

    सिद्दीकी की हत्या पर कई नेताओं नें जताया दुख

    भाजपा नेता किरीट सोमैया ने सिद्दीकी की हत्या पर चिंता जताते हुए कहा, "सरकार को एक विशेष टीम बनाकर इसकी जांच करनी चाहिए। यह एक बहुत बड़ी साजिश लगती है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।"

    कांग्रेस मुंबई इकाई की अध्यक्ष वर्षा एकनाथ गायकवाड़ ने लिखा, 'बाबा सिद्दीकी पर गोलीबारी की खबर सुनकर स्तब्ध और हैरान हूं। शहर में क्या चल रहा है? यह कैसे हो सकता है? मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं।'

    संवेदना

    इन नेताओं ने भी व्यक्त की संवेदना

    आम आदमी पार्टी (AAP) नेता प्रीति शर्मा मेनन ने लिखा, 'चौंकाने वाली घटना! मेरी संवेदनाएं जीशान और उनके परिवार के साथ हैं। बाबा सिद्दीकी की आत्मा को शांति मिले, लेकिन अगर एक पूर्व मंत्री की हत्या बांद्रा में हो सकती है तो नागरिकों को क्या उम्मीद है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनके विशेष आयुक्त के तहत मुंबई पूरी तरह से अराजकता में है।'

    कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने भी घटना पर दुख जताते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है।

    परिचय

    कौन थे NCP नेता सिद्दीकी?

    सिद्दीकी मुंबई में अल्पसंख्यक वर्ग के बड़े नेताओं में शुमार किए जाते थे। लोकसभा चुनाव से पहले फरवरी में उन्होंने महाराष्ट्र कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।

    उसके बाद उन्होंने अजित पवार के नेतृत्व वाली NCP का दामन थाम लिया था। सिद्दीकी बांद्रा पश्चिम सीट से 1999, 2004 और 2009 में 3 बार विधायक रह थे।

    वह साल 2004 और 2008 के बीच राज्य की कांग्रेस सरकार में खाद्य और नागरिक आपूर्ति, श्रम और FDA राज्य मंत्री भी रहे थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)
    कांग्रेस समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 के बाद महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने की कोई संभावना नहीं- रिपोर्ट  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान को एक और झटका देने की तैयारी में भारत, रणबीर नहर का करेगा विस्तार सिंधु जल संधि
    हुंडई हाइब्रिड पावरट्रेन पर कर रही काम, 26 मॉडल लॉन्च की भी योजना  हुंडई मोटर कंपनी
    माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज के लिए पेश किया नया लॉन्चर कमांड पैलेट, जानिए क्या हाेगा फायदा  माइक्रोसॉफ्ट

    मुंबई

    मनोज बाजपेयी ने बेच दिया अपना आलीशान घर, जानिए कितने करोड़ रुपये में हुआ सौदा  मनोज बाजपेयी
    मुंबई में धूम-धड़ाके से मनाया जाता है दही हांडी का कार्यक्रम, इन जगहों का करें रुख जन्माष्टमी
    गणेशोत्सव: बहुत प्रसिद्ध हैं मुंबई के ये गणेश मंदिर, एक बार जरूर करें रुख  गणेश चतुर्थी
    मुंबई पुलिस ने दही हांड़ी उत्सव के लिए जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, कौनसे रास्ते रहेंगे बंद?  जन्माष्टमी

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)

    NCP के दोनों गुटों की महत्वपूर्ण बैठक, विधायकों के समर्थन को लेकर अलग-अलग दावे अजित पवार
    अजित पवार की 2019 की बगावत को विफल करने वालीं NCP नेता सोनिया दुहन कौन हैं? शरद पवार
    अजित पवार का दावा- शरद नहीं, मैं हूं पार्टी अध्यक्ष अजित पवार
    भाजपा के साथ सरकार बनाने की कोशिश समेत अजित ने शरद पवार पर क्या-क्या आरोप लगाए? अजित पवार

    कांग्रेस समाचार

    राजस्थान: कांग्रेस से भाजपा में आए पार्षदों का विधायक बालमुकुंद आचार्य ने गौमुत्र से किया शुद्धिकरण राजस्थान
    कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच 13 नेताओं को निष्कासित किया, क्या है कारण? हरियाणा
    हरियाणा चुनाव: कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को हर महीने 2,000 रुपये समेत किए ये वादे हरियाणा
    जम्मू-कश्मीर: मल्लिकार्जुन खड़गे की भाषण देते समय बिगड़ी तबीयत, फिर बोले- जल्दी नहीं मरूंगा जम्मू-कश्मीर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025