अगले हफ्ते दिल्ली में असली सर्दी का दौर शुरू होने वाला है। स्वतंत्र मौसम विज्ञानी नवदीप दहिया ने बताया है कि रात का तापमान अब एक अंक में पहुंच जाएगा।
कुछ दिनों तक पूर्वी हवाओं से मौसम थोड़ा गर्म रहने के बाद, 23 नवंबर से ठंडी उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने लगेंगी।
इस शुक्रवार को दिल्ली ने इस मौसम की सबसे ठंडी सुबह महसूस की, जब न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिल्ली में रातें होंगी 9-10 डिग्री सेल्सियस तक ठंडी
24-25 नवंबर तक रात का तापमान गिरकर 9 से 10 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। वहीं, दिन का तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने से मौसम काफी आरामदायक बना रहेगा।
मौसम विभाग ने दिल्ली के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी शुष्क मौसम और सुबह के समय कोहरा छाने का अनुमान जताया है।