105 साल बाद नशरा नईम बनीं AMU की पहली महिला उपाध्यक्ष
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में एक बड़ा इतिहास रचा गया है। नशरा नईम छात्र संघ की पहली महिला उपाध्यक्ष चुनी गई हैं। यह पद पिछले 105 सालों से चला आ रहा है और अब तक कोई महिला इस पर नहीं पहुंची थी।
नशरा नईम ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। इस साल यह एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, जहां छात्र संघ के कुल 13 नेतृत्व पदों में से 6 पर महिलाओं ने अपनी जगह बनाई है।
बता दें कि 8 साल के लंबे अंतराल के बाद AMU में छात्र चुनाव हुए हैं। परिसर में लगातार हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों के कारण ये चुनाव रुके हुए थे।
जेन Z की सक्रियता से मजबूत हो रही छात्र आवाज
AMU की कुलपति प्रोफेसर नईमा खातून ने चुनावों के शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने पर खुशी जताई। उन्होंने इस बात की भी तारीफ की कि पूरा चुनावी प्रक्रिया कितनी सहजता और शांति से पूरी हुई।
इस बार परिसर का माहौल जेन Z के छात्रों की सक्रियता से भरा रहा। छात्रों ने सिर्फ विश्वविद्यालय के अंदर के मुद्दों तक ही खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि मुसलमानों को प्रभावित करने वाले राष्ट्रीय मुद्दों पर भी खुलकर अपनी बात रखी।