LOADING...
रूस की यात्रा पर नहीं जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह होंगे विजय दिवस में शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस की यात्रा पर नहीं जाएंगे (फाइल तस्वीर)

रूस की यात्रा पर नहीं जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह होंगे विजय दिवस में शामिल

लेखन गजेंद्र
Apr 30, 2025
05:01 pm

क्या है खबर?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने 9 मई को रूस में होने वाले विजय दिवस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। यह जानकारी क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने दी है। प्रधानमंत्री मोदी की जगह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रूस की यात्रा करेंगे और भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब पाकिस्तान के आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 पर्यटकों की हत्या कर दी है। हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा है।

दौरा

मोदी पिछले साल जुलाई में गए थे रूस

प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले साल जुलाई 2024 में रूस की यात्रा की थी, जो 5 साल में पहला मॉस्को दौरा था। इससे पहले 2019 में उन्होंने सुदूर पूर्वी शहर व्लादिवोस्तोक में आर्थिक सम्मेलन में भाग लेने के लिए रूस का दौरा किया था। उन्होंने रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को भी भारत आने के लिए आमंत्रित किया था। हालांकि, अभी तक उनके भारत दौरे की यात्रा की तिथि सामने नहीं आई है।

दौरा

रूसी विजय दिवस का क्या है महत्व?

रूस का विजय दिवस द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी पर सोवियत रूस की जीत की 80वीं वर्षगांठ का प्रतीक है। द्वितीय विश्व युद्ध के समय जनवरी 1945 में सोवियत सेना ने जर्मनी के खिलाफ एक आक्रामक अभियान शुरू किया था, जिसमें लाल सेना की जीत हुई थी। इसके बाद 9 मई को कमांडर-इन-चीफ ने जर्मनी के बिना शर्त आत्मसमर्पण के अधिनियम पर हस्ताक्षर कर दिए थे, जिससे युद्ध समाप्त हो गया था।