Page Loader
ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नार्वे, क्रोशिया और नीदरलैंड की यात्रा रद्द की
ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूरोप देशों की यात्रा रद्द की

ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नार्वे, क्रोशिया और नीदरलैंड की यात्रा रद्द की

लेखन गजेंद्र
May 07, 2025
12:38 pm

क्या है खबर?

भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाकर पूरी दुनिया को चौका दिया है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूरोप की अपनी जरूरी यात्राओं को रद्द कर दिया है। प्रधानमंत्री मोदी 3 देशों क्रोशिया, नॉर्वे और नीदरलैंड की यात्रा पर जाने वाले थे, जो मध्य मई में होने वाली थी। हालांकि, यात्रा रद्द करने के आधिकारिक कारण सामने नहीं आए हैं। बता दें कि मोदी पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई पर नजर रखे हुए हैं।

यात्रा

इससे पहले रूस दौरा किया था रद्द

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने रूस का दौरा रद्द किया था, जो 9 मई को प्रस्तावित था। इसकी पुष्टि क्रेमलिन ने की थी। मास्को में 9 मई को विजय दिवस मनाया जाना था, जिसके लिए मोदी को आमंत्रित किया गया था। जर्मनी पर सोवियत संघ की जीत की 80वीं वर्षगांठ पर रूस इसे विजय दिवस के रूप में मनाता है। मोदी के बाद इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जाने की संभावना थी, लेकिन बाद में उसे रद्द किया गया।

हमला

मोदी की लगातार चल रही है बैठक

22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमले के दौरान मोदी सऊदी अरब की यात्रा और थे, जिसे बीच छोड़कर उन्हें देश लौटना पड़ा था। इसके बाद से लगातार उनकी सुरक्षा की स्थिति को लेकर बैठक चल रही है। पिछले कुछ दिनों में उन्होंने तीनों सेनाओं के प्रमुख, रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के साथ कई बैठकें की हैं। पाकिस्तान में 7 मई के हमले के बाद भी उन्होंने एक उच्च स्तरीय कैबिनेट बैठक की है।