राजस्थान के कोटा में एक दिल दहला देने वाले सड़क हादसे में 16 तीर्थयात्रियों को ले जा रहा एक वाहन एक खड़ी ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में 9 लोगों की जान चली गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब हर पीड़ित परिवार को 2 लाख रुपये देने का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा भी दिया।
खाटू श्याम से लौट रहे थे तीर्थयात्री
ये सभी पीड़ित खाटू श्याम जी के दर्शन करके महाराष्ट्र लौट रहे थे, तभी यह भयानक हादसा हुआ। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत मदद दी।
इसके साथ ही, उन्होंने मृतकों के पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया भी शुरू करवा दी। प्रधानमंत्री मोदी के अलावा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस घटना पर दुख जताया है।