BRICS में प्रधानमंत्री मोदी ने नाविकों की जान बचाने के लिए रखा नया प्रस्ताव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान 'सीफेरर्स इमरजेंसी सपोर्ट नेटवर्क' का विचार रखा। इस मौके पर उन्होंने बताया कि वैश्विक व्यापार के लिए नाविक कितने जरूरी हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि इन नाविकों को अक्सर बहुत खतरों का सामना करना पड़ता है, खासकर जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई बड़ा टकराव होता है।
'होर्मुज हमलों के बाद नेटवर्क नाविकों की मदद करेगा'
दरअसल, इस साल की शुरुआत में अमेरिका और ईरान के बीच टकराव बढ़ने के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य में नाविकों पर कई हमले हुए हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मोदी ने यह प्रस्ताव दिया है।
यह प्रस्तावित नेटवर्क अहम देशों के समुद्री अधिकारियों और कूटनीतिक मिशनों को आपस में जोड़ेगा। अगर नाविकों के लिए कभी हालात मुश्किल होते हैं, तो यह नेटवर्क उन्हें तुरंत मेडिकल मदद दिलाएगा, खतरे का अलर्ट भेजेगा, उनके परिवारों को खबर देगा और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित निकालने में भी मदद करेगा।