मणिपुर में जातीय तनाव चरम पर: नागा किशोर की गोली मारकर हत्या
देश
मणिपुर में जातीय तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार सुबह एक 17 साल के एक नागा किशोर एनके विपैनबोऊ की तामेंगलोंग जिले में संदिग्ध उग्रवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह अपने गांव से तामेई कस्बे की ओर अकेला जा रहा था, तभी उस पर हमला हो गया। बाद में नागा गांव के स्वयंसेवकों को उनका शव एक पतले रास्ते पर मिला। यह दिल दहला देने वाली घटना नागा और कुकी समुदायों के बीच जारी तनाव की ही एक कड़ी है।
नागा-कुकी झड़पों में 40 से ज्यादा लोगों की मौत
फरवरी से लेकर अब तक कांगपोकपी, तामेंगलोंग और उखरूल जैसे कई जिलों में नागा और कुकी समूहों के बीच हुई झड़पों में 40 से ज़्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।