NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / क्लबहाउस चैट मामला: मुंबई पुलिस ने हरियाणा से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया
    अगली खबर
    क्लबहाउस चैट मामला: मुंबई पुलिस ने हरियाणा से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया
    क्लबहाउस चैट मामला: मुंबई पुलिस ने हरियाणा से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया

    क्लबहाउस चैट मामला: मुंबई पुलिस ने हरियाणा से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jan 21, 2022
    01:50 pm

    क्या है खबर?

    मुंबई पुलिस ने क्लबहाउस ऐप पर मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में हरियाणा से तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

    एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) और IT एक्ट की अलग-अलग धाराओं में आकाश, जैष्णव कक्कर और यश पराशर के खिलाफ FIR दर्ज की थी। तीनों आरोपियों को आज अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड मांगी जाएगी।

    आइये पूरी खबर जानते हैं।

    जानकारी

    क्या है मामला?

    हाल में क्लबहाउस चैट की एक क्लिप ट्विटर पर वायरल हुई थी, जिसमें प्रतिभागी मुस्लिम महिलाओं को लेकर बात कर रहे थे। इसमें प्रतिभागियों ने कथित तौर पर बाबरी मस्जिद विध्वंस और मुस्लिम महिलाओं के साथ यौन संबंध बनाने की तुलना की थी।

    जानकारी

    दिल्ली महिला आयोग ने भेजा पुलिस को नोटिस

    यह क्लिप वायरल होने के बाद दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच को नोटिस भेजकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

    नोटिस में लिखा गया था कि कथित बातचीत में प्रतिभागी महिलाओं और खासकर मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ अश्लील, आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियां कर रहे थे।

    मुंबई की राजा अकादमी ने भी इस चैट पर मुस्लिम महिलाओं को बदनाम करने का आरोप लगाया था। एक महिला ने मुंबई पुलिस में इसकी शिकायत दी थी।

    जानकारी

    आरोपियों की उम्र 19 से 21 साल के बीच

    NDTV के अनुसार, पकड़े गए तीनों आरोपियों की उम्र 19 से 21 साल के बीच है और इनमें से एक कानून का छात्र है। चैट का मॉडरेटर यश कक्कड़ को बताया जा रहा है और ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद इन्हें मुंबई ले जाया जाएगा।

    जांच

    दिल्ली पुलिस ने गूगल और क्लबहाउस से मांगी जानकारी

    महिला आयोग की तरफ से नोटिस मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की थी।

    मामले की जांच में जुटी पुलिस ने गूगल और क्लबहाउस ऐप को पत्र लिखकर इस चैट के संचालकों का ब्योरा मांगा था।

    मीडिया रिपोर्ट्स में आधिकारिक सूत्रों के हवाले से लिखा गया है कि चैट में शामिल कुछ प्रतिभागियों की पहचान हो गई है। इसमें दोनों समुदायों के महिला और पुरुष शामिल हैं।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    बुल्ली बाई और सुल्ली डील्स ऐप भी रही चर्चा में

    क्लबहाउस चैट वायरल होने से पहले बुल्ली बाई और सुल्ली डील्स जैसी ऐप्स चर्चा में रही थीं।

    इन दोनों ऐप्स पर मुस्लिम महिलाओं की नीलामी की जा रही थी। इसका मकसद मुस्लिम महिलाओं को नीचा दिखाना और उनका मानसिक उत्पीड़न करना था। इस पर 100 नामचीन महिला की फोटो अपलोड की गई थी।

    ये मामले काफी चर्चा में रहे थे और दबाव बढ़ने के बाद पुलिस ने इनके क्रिएटर्स को गिरफ्तार किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली पुलिस
    हरियाणा
    मुंबई पुलिस
    महिलाओं के खिलाफ अपराध

    ताज़ा खबरें

    श्रद्धा कपूर काे नहीं मिली मुंहमांगी रकम तो छोड़ दी एकता कपूर की फिल्म श्रद्धा कपूर
    शेयर बाजार में अगले सप्ताह आ रहे 5 IPO, 3 कंपनियां होंगी सूचीबद्ध  शेयर बाजार समाचार
    IPL 2025: LSG बनाम SRH मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    AMT गियरबॉक्स के कारण गाड़ी में क्यों लगते हैं झटके? जानिए कैसे पाएं छुटकारा  कार

    दिल्ली पुलिस

    दिल्ली पुलिस ने पकड़ी 2,500 करोड़ रुपये कीमत की 354 किलोग्राम हेरोइन, चार आरोपी गिरफ्तार अफगानिस्तान
    पाकिस्तान के लिए भारतीय सेना की जासूसी करने के आरोप में एक जवान समेत दो गिरफ्तार पाकिस्तान समाचार
    दिल्ली पुलिस ने किसानों को नहीं दी संसद के बाहर प्रदर्शन करने की इजाजत संसद
    दिल्ली: 15 अगस्त के आसपास ड्रोन के जरिए आंतकी हमले का खतरा, अलर्ट जारी दिल्ली

    हरियाणा

    हरियाणा: मनोहर लाल खट्टर के घर का घेराव करने पहुंचे किसान, वाटर कैनन से खदेड़ा मनोहर लाल खट्टर
    किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, हरियाणा और पंजाब में कल से खरीदा जाएगा धान पंजाब
    लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में पंजाब और हरियाणा के किसानों ने किया प्रदर्शन पंजाब
    अंबाला में भाजपा सांसद के काफिले ने प्रदर्शनकारी किसान को टक्कर मारी, अस्पताल में भर्ती किसान आंदोलन

    मुंबई पुलिस

    TRP घोटाला: अर्नब गोस्वामी ने दिए थे 40 लाख रुपये और 12,000 अमेरिकी डॉलर- पार्थो दासगुप्ता रिपब्लिक टीवी
    अभिनेता विवेक ओबेरॉय के खिलाफ दर्ज हुई FIR, जानिए क्या है मामला सोशल मीडिया
    मुंबई: प्रधानमंत्री ऋण योजनाओं के नाम पर करोड़ों की ठगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा मुंबई
    मुकेश अंबानी के घर के पास मिली विस्फोटक सामग्री से भरी कार का मालिक मृत मिला मुकेश अंबानी

    महिलाओं के खिलाफ अपराध

    इमरान खान ने महिलाओं के साथ रेप के पीछे छोटे कपड़ों को जिम्मेदार ठहराया, विवाद शुरू पाकिस्तान समाचार
    मेरठ: महिला सिपाही का पुलिसकर्मी ससुर पर रेप का आरोप, पति ने दिया तीन तलाक रेप
    मध्य प्रदेश: हफ्तों से लापता परिवार के पांच सदस्यों की लाशें गहरे गड्ढे में दबी मिली मध्य प्रदेश
    दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री की पत्नी की घर में घुसकर हत्या, धोबी गिरफ्तार दिल्ली पुलिस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025