NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मुंबई में 1 फरवरी से आम नागरिकों के लिए शुरू होगी लोकल ट्रेन सेवा
    अगली खबर
    मुंबई में 1 फरवरी से आम नागरिकों के लिए शुरू होगी लोकल ट्रेन सेवा

    मुंबई में 1 फरवरी से आम नागरिकों के लिए शुरू होगी लोकल ट्रेन सेवा

    लेखन भारत शर्मा
    Jan 29, 2021
    03:17 pm

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र कोरोना संक्रमण के मामले में अभी भी देश का सबसे प्रभावित राज्य बना हुआ है। हालांकि, अब यहां धीरे-धीरे मामलों में कमी आ रही है।

    ऐसे में अब राज्य सरकार ने मुंबई के आम नागरिकों को 1 फरवरी से 'लाइफ लाइन' मानी जाने वाली लोकल ट्रेनों में यात्रा की अनुमति देने का निर्णय किया है।

    इसके लिए महाराष्ट्र सरकार ने मध्य और पश्चिम रेलवे को पत्र लिखकर 1 फरवरी से संचालन की अनुमति देने की मांग की है।

    वर्तमान स्थिति

    अब तक कर्मचारियों और महिलाओं के लिए किया जा रहा था ट्रेनों का संचालन

    कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए मुंबई में अब तक केवल आवश्यक सेवाओं, केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारी, राष्ट्रीयकृत और निजी बैंकों, PSU, फार्मा कंपनियों के कर्मचारियों, महिलाओं तथा QR कोड-आधारित पहचान पत्र धारी लोगों को ही लोकल ट्रेनों में सफर की अनुमति दी गई थी।

    इसके कारण निजी दुकान और प्रतिष्ठानों में काम करने वाले कर्मचारियों सहित आम जनता को आवागमन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

    पाबंदी

    पाबंदियों के साथ मिलेगी यात्रा की अनुमति

    महाराष्ट्र सरकार ने आम नागरिकों के लिए पाबंदियों के साथ लोकल ट्रेन सेवा शुरू करने का निर्णय किया है।

    इसके अनुसार लोग सुबह पहली लोकल ट्रेन के शुरू होने से लेकर सुबह 7 बजे तक और उसके बाद में दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक ट्रेनों में सफर कर सकेंगे।

    इसकी तरह रात 9 बजे से लेकर लोकल सेवा चलने तक लोगों को यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी। इससे निजी व्यवसायी और लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

    जानकारी

    इस समय नहीं होगी यात्रा की अनुमति

    कोरोना महामारी के बीच रेलवे स्टेशन और लोकल ट्रेनों में भीड़ से बचने के लिए सरकार ने सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक और शाम को 4 बजे से लेकर 9 बजे तक लोकल ट्रेन में आम नागरिकों के सफर पर रोक लगाई है।

    संकेत

    मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दिए थे संकेत

    बता दें कि कोरोना महामारी के कारण पिछले नौ महीनों से लोकल ट्रेनों में आम नागरिकों को यात्रा की अनुमति नहीं थी।

    राजनीतिक पार्टियों और नागरिक संगठनों द्वारा बार-बार यात्रा की अनुमति देने की मांग के बाद सरकार ने इस पर विचार करना शुरू कर दिया था।

    गत दिनों मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आम नागरिकों के लिए भी लोकल ट्रेन शुरू करने के संकेत दिए थे। इसके बाद पश्चिम रेलवे ने सभी लोकल सेवाओं का संचालन शुरू किया था।

    प्रतिबंध

    महाराष्ट्र सरकार ने 28 फरवरी तक बढ़ाए सभी लॉकडाउन प्रतिबंध

    इधर, सरकार ने राज्य में कोरोना महामारी से बचने के लिए लागू सभी लॉकडाउन प्रतिबंधों को आगामी 28 फरवरी तक के लिए बढ़ा दिया है।

    राज्य के प्रमुख सचिव संजय कुमार ने शुक्रवार को इसके आदेश जारी करते हुए कहा कि महामारी से बचाव के लिए प्रतिबंधों को बढ़ाना जरूरी है।

    ऐसे में सभी विभागों को प्रतिबंधों को सही तरह से लागू कराना होगा। पूर्व में जारी अनुमतियां यथावत रहेगी और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस
    महामारी

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: दिग्वेश राठी को अभिषेक से भिड़ना पड़ा महंगा, एक मैच के लिए हुए निलंबित इंडियन प्रीमियर लीग
    भीषण गर्मी में तप रही है कार? इन बेहतरीन तरीकों से रखें ठंडा  कार
    'रेड 2' की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बरकरार, 19वें दिन जुटाए इतने करोड़ रुपये अजय देवगन
    गूगल I/O 2025 इवेंट आज से होगा शुरू, जानिए कब और कैसे देखें लाइव गूगल

    मुंबई

    कोरोना वायरस: नियमों का उल्लंघन करने पर किस राज्य में कितना जुर्माना? दिल्ली
    ड्रग्स मामला: अदालत ने भारती और हर्ष को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा भारती सिंह
    वैक्सीन वितरण की योजना को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली
    सुनामी जैसी हो सकती है कोरोना वायरस की दूसरी लहर- उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र

    कोरोना: भारत में बीते दिन मिले 20,346 नए मरीज, अब तक एक करोड़ से अधिक ठीक भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: 41 दिन तक लगातार गिरावट के बाद देश में बढ़े सक्रिय मामले भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 18,139 नए मामले, 234 मौतें भारत की खबरें
    महाराष्ट्र: सरकारी अस्पताल में लगी आग, 10 नवजात शिशुओं की मौत उद्धव ठाकरे

    कोरोना वायरस

    वैक्सीनेशन अभियान: अब तक 6.31 लाख लोगों को लगाई गई वैक्सीन, मिले दायरा बढ़ाने के संकेत भारत की खबरें
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 13,823 नए मरीज, दो लाख से कम हुए सक्रिय मामले भारत की खबरें
    थाईलैंड ओपन: साई प्रणीत मिले कोरोना पॉजिटिव, साथ रहने वाले श्रीकांत भी क्वारंटाइन साइना नेहवाल
    बजट सत्र: 5-5 घंटे के होंगे दोनों सदनों के सेशन; कैंटीन के खाने पर सब्सिडी बंद लोकसभा

    महामारी

    वैक्सीनेशन की तैयारी के लिए चार राज्यों में किया गया पूर्वाभ्यास सफल रहा- स्वास्थ्य मंत्रालय भारत की खबरें
    31 दिसंबर तक आयकर रिटर्न दाखिल नहीं करने पर भरना होगा दोगुना जुर्माना आयकर विभाग
    महाराष्ट्र सरकार ने 31 जनवरी तक बढ़ाए लॉकडाउन प्रतिबंध, सार्वजनिक आयोजनों पर रहेगी पाबंदी महाराष्ट्र
    केंद्र सरकार का राज्यों को पत्र, कहा- नए साल पर पाबंदियां लगाने पर विचार करें महाराष्ट्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025