दिल्ली की स्टार्टअप 'मोक्ष वॉयज' अब लोगों को अंतिम संस्कार के पैकेज पहले से बुक करने का मौका दे रही है। 6,000 रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये तक खर्च करके, आप अंतिम संस्कार की पूरी तैयारी करवा सकते हैं।
इसमें अंतिम संस्कार की योजना बनाने से लेकर अर्थी उठाने वाले लोगों का इंतजाम, परिवहन और अंतिम संस्कार के बाद के सभी रीति-रिवाज शामिल हैं।
300 से ज्यादा लोग अब तक इस सेवा के लिए रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। यह दिखाता है कि अब जीवन के अंतिम पड़ाव की योजना बनाने का तरीका भी आधुनिक होता जा रहा है।
अमेरिकी अंतिम संस्कार उद्योग 20.8 अरब डॉलर का
अमेरिका जैसे देशों में अंतिम संस्कार की पहले से बुकिंग करना एक आम बात है। अमेरिकी अंतिम संस्कार उद्योग काफी बड़ा है, जिसका कारोबार करीब 20.8 अरब डॉलर (करीब 2 लाख करोड़ रुपये) का है। इसमें से लगभग 17 प्रतिशत हिस्सेदारी SCI नाम की कंपनी की है।
SCI के पास पहले से बुक किए गए कॉन्ट्रैक्ट का बैकलॉग ही 18 अरब डॉलर (करीब 1.7 लाख करोड़ रुपये) तक पहुंच गया है। हालांकि, कई एक्स यूजर्स का कहना है कि ऐसे इंतजाम करने में नैतिक रूप से कोई बुराई नहीं है। लेकिन लोगों को ऐसी सेवाओं को रिश्तों से दूर भागने का एक आसान तरीका नहीं समझना चाहिए।