राज ठाकरे पर मजाक पड़ा भारी, MNS कार्यकर्ताओं ने ऐसा बर्ताव कर मंगवाई माफी
देश
पुणे के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर महेश मोट को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक तौर पर अपमानित किया। उन पर आरोप था कि उन्होंने अपनी एक वीडियो में राज ठाकरे का मजाक उड़ाया था।
MNS कार्यकर्ताओं ने मोट को राज ठाकरे के पोस्टर के सामने झुककर प्रणाम करवाया, उनके चेहरे पर काली स्याही पोती और सिर पर चप्पल रखकर दंड बैठक लगवाई। यह सब उनके उस वीडियो की 'सजा' के तौर पर किया गया था, जिसे उन्होंने ऑनलाइन साझा किया था।
महेश मोट ने MNS के वीडियो में मांगी माफी, आगे और परेशान न करने की गुहार
इस घटना के बाद MNS ने मोट का एक वीडियो भी साझा किया। इस वीडियो में मोट काफी डरे हुए और बेचैन दिख रहे थे।
उन्होंने अपील की कि अब उन्हें और परेशान न किया जाए। वहीं, MNS नेता शुभम जगदाले ने इस 'सजा' को 'महाप्रसाद' बताया और दूसरों को भी राज ठाकरे का अपमान न करने की चेतावनी दी।