मेघालय को BBC की 2027 में घूमने लायक 20 बेहतरीन जगहों की सूची में शामिल किया गया है। इस सूची में भारत से सिर्फ मेघालय का नाम है।
राज्य को उसके पर्यावरण-अनुकूल पर्यटन के लिए खास तौर पर सराहा गया है। यहां पर्यटक स्थानीय लोगों के साथ ठहर सकते हैं, उनकी पारंपरिक जीवनशैली का अनुभव कर सकते हैं और कुदरत से गहरा जुड़ाव महसूस कर सकते हैं।
मेघालय 1,000 होमस्टे को दे रहा बढ़ावा
जीवित जड़ों से बने पुलों और पवित्र जंगलों से लेकर शिलांग के चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल और वहां के शानदार रॉक म्यूजिक सीन तक, मेघालय में देखने और अनुभव करने के लिए बहुत कुछ है।
राज्य सरकार मार्च 2027 में होने वाले 39वें राष्ट्रीय खेलों से पहले 1,000 होमस्टे बनाने या उन्हें बेहतर करने में भी मदद कर रही है। इसके अलावा, यहां के पहाड़ी व्यंजन और मिट्टी के बर्तन बनाने की पुरानी परंपराएं भी लोगों को खूब पसंद आती हैं।