विदेश मंत्रालय ने बताया- फरवरी से पश्चिम एशिया संघर्ष में 22 भारतीय मारे गए
क्या है खबर?
अमेरिका और ईरान के बीच फरवरी में शुरू हुए संघर्ष के बाद से अब तक करीब 22 भारतीय नागरिकों की मौत हो चुकी है। यह जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी है। मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार को बताया कि "हम पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को लेकर बहुत चिंतित हैं। हमने संघर्ष में 22 भारतीय नागरिकों को खो दिया है, जिनमें 14 नाविक शामिल हैं। सऊदी में 3 भारतीयों की जान गई है।"
मंत्रालय
सरकार भारतीय समुदाय के संपर्क में- मंत्रालय
मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारत सरकार पश्चिम एशिया में मौजूद भारतीय समुदाय के लगातार संपर्क में हैं, ताकि उनकी सुरक्षा और भलाई के लिए हम हर संभव कोशिश कर सकें।
बता दें कि फरवरी में अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर भीषण गोलाबारी शुरू की थी, जिसमें ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई थी।
इसके बाद ईरान ने खाड़ी देशों पर हमला शुरू कर दिया। अभी भी तनाव बना हुआ है।
हमला
सऊदी अरब पर यमन के हूती विद्रोहियों का हमला
सऊदी अरब पर यमन के हूती विद्रोहियों का हमला जारी है, जिनको ईरान का समर्थन प्राप्त है।
हूतियों ने अब तक सऊदी के कई प्रमुख शहरों, हवाई अड्डों को निशाना बनाया है। सऊदी की ओर से भी यमन पर लगातार हमले किए जा रहे हैं।
पिछले दिनों रियाद के हवाई अड्डे पर हुए हमले के बाद भारतीय नागरिक की मौत हुई थी। केंद्र सरकार ने यहां रहने वाले भारतीयों के लिए परामर्श जारी किया है।