लॉर्ड मेयर का कश्मीर पर 'विवादित दावा', भारत का दो टूक जवाब
देश
भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि जम्मू, कश्मीर और लद्दाख देश के अभिन्न अंग हैं। यह बयान तब आया, जब बर्मिंघम के लॉर्ड मेयर जाकर चौधरी ने पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस समारोह में कहा था कि कश्मीर पाकिस्तान का हिस्सा है।
चौधरी के बयान पर ब्रिटेन में देश-निकाले की मांग
जाकर चौधरी के इन बयानों, 'कश्मीर हमारा है, पाकिस्तान हमारा है और सेना भी हमारी है', के बाद ब्रिटेन में काफी हंगामा हुआ। कुछ लोगों ने तो उन्हें देश से निकालने तक की मांग कर डाली।
पाकिस्तान में जन्मे और 1969 से ब्रिटेन में रह रहे चौधरी ने कश्मीर को लेकर भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे पुराने विवाद को एक बार फिर हवा दे दी है। इसी पर विदेश मंत्रालय ने भारत का पक्ष साफ किया है।