Page Loader
जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में बड़ा भूस्खलन; 1 विदेशी पर्यटक की मौत, कई लापता
जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में भूस्खलन से 1 रूसी पर्यटक की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर- पिक्साबे)

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में बड़ा भूस्खलन; 1 विदेशी पर्यटक की मौत, कई लापता

Feb 22, 2024
04:30 pm

क्या है खबर?

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में आज गुरुवार को बड़ा भूस्खलन हो गया। इसकी चपेट में रूस के 7 पर्यटक आ गए। इनमें से एक रूसी पर्यटक की मौत की खबर है, वहीं 6 पर्यटकों को बचा लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि गुलमर्ग के ऊपरी हिस्से में कोंगदूरी ढलान के पास ये हिमस्खलन हुआ। समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, विदेशी पर्यटक स्थानीय लोगों के बिना स्की करने गए थे।

बचाव कार्य

बचाव कार्य में लगाए गए हेलीकॉप्टर और सेना

घटना की जानकारी मिलने के बाद बचाव और खोज अभियान के लिए हेलीकॉप्टर तैनात किए गए। इसके अलावा भारतीय सेना के जवानों और जम्मू-कश्मीर प्रशासन के गश्त दल को भी बचाव और खोज अभियान में लगाया गया। घटनास्थल की तस्वीरों में पर्यटकों को घुटनों तक बर्फ में दबे देखा जा सकता है और उनके ऊपर एक हेलीकॉप्टर उड़ रहा है। इसके अलावा बर्फ में चलने वाले वाहन 'स्नोमोबाइल' भी बर्फ में अटक गया है।

बर्फबारी

गुलमर्ग में फरवरी की शुरुआत से हो रही है भारी बर्फबारी

बता दें कि गुलमर्ग में फरवरी की शुरुआत से भारी बर्फबारी हो रही है और स्की जैसी एडवेंचर गतिविधियों का लुत्फ देने के लिए यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं। हालांकि, ज्यादा बर्फबारी के कारण हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। जम्मू-कश्मीर के अन्य इलाकों में भी कुछ ऐसी ही स्थिति है और वहां भी पिछले कुछ दिनों से बर्फबारी हो रही है। इससे पहले श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर सोनमर्ग में भी हिमस्खलन हुआ था।