Page Loader
गुजरात: बाढ़ में बहकर आए कई मगरमच्छ वडोदरा के रिहायशी इलाकों में घुसे, लोगों में दहशत
गुजरात के वडोदरा में खूब दिख रहे हैं मगरमच्छ (प्रतीकात्मक तस्वीर: पिक्साबे)

गुजरात: बाढ़ में बहकर आए कई मगरमच्छ वडोदरा के रिहायशी इलाकों में घुसे, लोगों में दहशत

लेखन गजेंद्र
Aug 29, 2024
01:46 pm

क्या है खबर?

गुजरात में पिछले 3 दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ का पानी रिहायशी इलाकों में घुस गया है। पानी के साथ बहकर आए जलीय जंतु भी लोगों के घरों के आसपास दिखाई दे रहे हैं। वडोदरा में जगह-जगह जलभराव के बीच कई इलाकों में मगरमच्छ देखे गए हैं। गुरुवार को एक 15 फीट लंबे मगरमच्छ को फतेहगंज इलाके के पास कामनाथ नगर की कॉलोनी में देखा गया। लोगों ने वन विभाग की टीम के साथ इसे पकड़ा।

खतरा

3 अन्य इलाकों में दिखे मगरमच्छ

वडोदरा में अकोटा स्टेडियम क्षेत्र में भी पानी भरने से एक मगरमच्छ घर की छत पर बैठा दिखाई दिया। लोगों ने उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की। सामा इलाके के अवसार प्लॉट के पास सड़क पर 10 फीट लंबा मगरमच्छ घूमता देखा गया, जिसके बाद लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। टीम ने मगरमच्छ को पकड़ लिया। बील गांव के पास इलाके में भी मगरमच्छ घूमता दिखा। विश्वामित्र नदी का जलस्तर बढ़ने से वडोदरा में बाढ़ आई है।

ट्विटर पोस्ट

देखिए, वडोदरा में कैसे पकड़ा गया मगरमच्छ