मणिपुर: कांगपोकपी में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी, खेत में काम कर रही कुकी महिला की हत्या
क्या है खबर?
मणिपुर के कांगपोकपी जिले में गुरुवार को संदिग्ध उग्रवादियों ने एक कुकी महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना में एक पुरुष घायल हुआ है। घटना सुबह करीब 11 बजे की है। गोलीबारी ताफौ कुकी गांव और पड़ोसी सेनापति जिले के कैलेंगजंग के पास दुश्मन मिलिटेंट ग्रुप्स के बीच हुई थी। इसी दौरान, खेत में काम कर रही ताफौ कुकी गांव की महिला को गोली मारी गई। मृतक की पहचान नेंगबोई चोंगलोई के रूप में हुई है।
गोलीबारी
विरोध के बीच हुई गोलीबारी
यह घटना कांगपोकपी की कमिटी ऑन ट्राइबल यूनिटी (COTU) के विरोध के बीच हुई है।
उसने हाल में ताफौ कुकी गांव से 2 कुकी-जो नागरिकों के अपहरण और हत्या के बाद संगठन के मांगों के चार्टर पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के विरोध में जिला मुख्यालय पर धरना दिया था।
COTU ने मांग की थी कि ताफौ कुकी गांव को मौजूदा सेनापति जिला पुलिस स्टेशन के बजाय कांगपोकपी जिला पुलिस के अधिकार क्षेत्र में लाया जाए।
घटना
पिछले महीने 2 कुकी युवक की हुई थी हत्या
इससे पहले, 28 अक्टूबर को तफौ कुकी गांव के पास से लापता हुए 2 कुकी युवक 1 नवंबर को पड़ोसी सेनापति जिले में मृत पाए गए थे।
उनकी हत्या के बाद COTU ने कांगपोकपी जिले में पूरी तरह बंद का आह्वान किया था। मणिपुर पुलिस के ADGP लहरी दोरजी ल्हाटू ने मंगलवार को कहा था कि राज्य सरकार इस मामले को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को ट्रांसफर करने पर विचार कर रही है।