Page Loader
मणिपुर हिंसा: पुलिस प्रमुख डोंगेल पर गिरी गाज, पद से हटाया गया; राजीव सिंह लेंगे जगह
मणिपुर के DGP को हटाया गया और राजीव सिंह को नियुक्त किया गया

मणिपुर हिंसा: पुलिस प्रमुख डोंगेल पर गिरी गाज, पद से हटाया गया; राजीव सिंह लेंगे जगह

लेखन गजेंद्र
Jun 01, 2023
01:21 pm

क्या है खबर?

मणिपुर में जातीय हिंसा को देखते हुए वर्तमान पुलिस महानिदेशक (DGP) पी डोंगेल को उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह त्रिपुरा कैडर के IPS राजीव सिंह को तैनात किया गया है। केंद्र सरकार ने बुधवार को ही केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के महानिरीक्षक (IG) सिंह को हिंसा प्रभावित मणिपुर में भेजा था। तभी से उन्हें किसी महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किए जाने की संभावना जताई जा रही थी। सिंह 1993 बैच के IPS अधिकारी हैं।

तबादला

डोंगेल का OSD (गृह) के पद पर तबादला

मणिपुर में हालात न संभलने के बाद प्रदेश सरकार की ओर से DGP को बदलने का निर्णय लिया गया है। डोंगेल का OSD (गृह) के पद पर तबादला किया गया है। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हिंसा प्रभावित मणिपुर के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने हिंसा की जांच के लिए पैनल गठित करने का ऐलान किया जिसकी अध्यक्षता हाई कोर्ट के रिटायर जज करेंगे। साथ ही राज्यपाल की अध्यक्षता में एक शांति समिति भी बनाई जाएगी।