NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / ट्रैक्टर परेड हिंसा: लाल किले पर तलवारें लहराने वाला शख्स गिरफ्तार
    अगली खबर
    ट्रैक्टर परेड हिंसा: लाल किले पर तलवारें लहराने वाला शख्स गिरफ्तार

    ट्रैक्टर परेड हिंसा: लाल किले पर तलवारें लहराने वाला शख्स गिरफ्तार

    लेखन मुकुल तोमर
    Feb 17, 2021
    11:03 am

    क्या है खबर?

    दिल्ली पुलिस ने 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर परेड में हिंसा के दौरान लाल किले पर दो तलवार लहराने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

    इंडिया टुडे के अनुसार, आरोपी की पहचान मनिंदर सिंह उर्फ मोनी के तौर पर हुई है और दिल्ली के स्वरूप नगर का रहने वाला है। पुलिस को उसके घर से दो तलवारें भी बरामद हुई हैं।

    दिल्ली पुलिस इससे पहले भी मामले के अन्य कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

    आरोप

    लाल किले पर हिंसा के मुख्य आरोपियों में शामिल मनिंदर- पुलिस

    पुलिस के अनुसार, 30 वर्षीय मनिंदर ट्रैक्टर परेड को दौरान लाल किले पर हुई हिंसा के मुख्य आरोपियों में से एक था और मौके से आई एक तस्वीर में उसे लाल किले पर दो तलवारें लहराते हुए देखा गया था।

    पुलिस को तभी से उसकी तलाश थी और मंगलवार को उसे पीतमपुरा के बस स्टॉप के पास से गिरफ्तार किया गया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम ने उसे गिरफ्तार किया।

    आरोप

    पुलिस बोली- फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट देख कट्टर हुआ मनिंदर

    पुलिस के अनुसार, मनिंदर ने पूछताछ में बताया कि फेसबुक पर कई भड़काऊ पोस्ट देखने के बाद वह कट्टर बना था। वह नियमित तौर पर सिंघु बॉर्डर जाता था और वहां किसान नेताओं द्वारा दिए जाने वाले भाषणों से बहुत प्रभावित था।

    उसने स्वरूप नगर के पांच और लोगों को प्रभावित किया और यह सभी लोग बाइक से ट्रैक्टरों के साथ लाल किले पहुंचे। यहां मनिंदर से तलवारों के साथ नृत्य किया और लोगों को हिंसा के लिए उकसाया।

    अन्य आरोपी

    9 फरवरी को इकबाल सिंह को किया गया था गिरफ्तार

    इससे पहले दिल्ली पुलिस ने लाल किले पर हुई इस हिंसा के संबंध में इकबाल सिंह नामक एक शख्स को भी गिरफ्तार किया था। उसे 9 फरवरी को पंजाब के होशियारपुर से गिरफ्तार किया गया था।

    दिल्ली पुलिस 26 जनवरी के बाद से ही इकबाल की तलाश कर रही थी और उस पर इनाम भी घोषित किया था। पुलिस ने कहा था कि जो भी इकबाल के ठिकाने की जानकारी देगा, उसे 50,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा।

    दीप सिद्धू

    मुख्य आरोपी दीप सिद्धू को भी किया जा चुका है गिरफ्तार

    इसके अलावा दिल्ली पुलिस लाल किले पर हुई हिंसा के मुख्य आरोपी और साजिशकर्ता बताए जा रहे पंजाबी कलाकार दीप सिद्धू को भी गिरफ्तार कर चुकी है।

    किसान संगठनों और पुलिस दोनों ने आरोप लगाया है कि सिद्धू ही किसानों को लाल किले लेकर गए थे और उनके उकसाने पर ही प्रदर्शनकारियों ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।

    पुलिस ने एक वीडियो में सिद्धू को तलवार, लाठी और झंडे के साथ देखे जाने की बात भी कही थी।

    पृष्ठभूमि

    क्या है ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा का पूरा मामला?

    दो महीने से शांतिपूर्ण तरीके से चल रहे किसान आंदोलन में 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान अचानक से हिंसा हो गई थी और किसानों का एक धड़ा तय रास्ते से हटकर ITO होते हुए लाल किले पहुंच गया।

    इस दौरान उनकी ITO और लाल किले समेत अन्य कई जगहों पर पुलिस के साथ जबरदस्त भिडंत हुई और उन्होंने कई बसों और वाहनों को निशाना बनाया। कुछ किसानों ने लाल किले पर सिख धर्म का झंडा भी फहराया।

    कार्रवाई

    कई किसान नेताओं के खिलाफ FIR, लगभग 130 किए गए गिरफ्तार

    इस हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस अभी तक 44 FIR दर्ज कर चुकी है और लगभग 130 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

    इन FIR में योगेंद्र यादव, राकेश टिकैट, दर्शन पाल, राजिंदर सिंह, बलवीर सिंह राजेवाल, बूटा सिंह बुर्जगिल और जोगिंदर सिंह समेत कई किसान नेताओं के नाम शामिल हैं। पुलिस ने इन नेताओं को नोटिस भी जारी किए थे और पूछा था कि शर्तें तोड़ने के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों न हो।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली पुलिस
    किसान आंदोलन
    ट्रैक्टर रैली
    ट्रैक्टर रैली हिंसा

    ताज़ा खबरें

    PBKS बनाम DC: समीर रिजवी ने जड़ा IPL में पहला अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: DC ने PBKS को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: DC ने रोमांचक मुकाबले में PBKS को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    IPL 2025: श्रेयस अय्यर ने DC के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    दिल्ली पुलिस

    दिल्ली में दो मंजिला इमारत की छत गिरने से चार की मौत, दो अन्य घायल दिल्ली
    किसान आंदोलन: सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी ने किया आत्महत्या का प्रयास पंजाब
    दिल्ली: पैसे नहीं देने पर पोते ने हथौड़ा मारकर की दादी की हत्या दिल्ली
    दिल्ली: पति की हत्या कर पत्नी ने फेसबुक पर डाली पोस्ट, फिर किया आत्महत्या का प्रयास दिल्ली

    किसान आंदोलन

    किसान आंदोलन की वजह से दिल्ली सहित पड़ोसी राज्यों के लोगों को हुई परेशानी- केंद्र सरकार दिल्ली
    किसान आंदोलन से संबंधित अकाउंट्स अनब्लॉक करने पर सरकार का ट्विटर को नोटिस, कार्रवाई की चेतावनी ट्विटर
    राज्यसभा में भाजपा बोली- किसानों के आंदोलन को दूसरा शाहीन बाग न बनाए विपक्ष भारतीय जनता पार्टी
    टिकैत की महापंचायत से इंटरनेट की बहाली तक, जानिए किसान आंदोलन की आज की बड़ी बातें किसान

    ट्रैक्टर रैली

    ट्रैक्टर रैली हिंसा: सरकार ने पुलिस कार्रवाई को ठहराया सही, कहा- अन्य कोई विकल्प नहीं था दिल्ली पुलिस
    ट्रैक्टर परेड हिंसा: दीप सिद्धू की जानकारी देने पर एक लाख रुपये के इनाम का ऐलान दिल्ली पुलिस
    ट्रैक्टर परेड हिंसा: ट्वीट्स के लिए हुए मुकदमों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थरूर और सरदेसाई फेक न्यूज
    ट्रैक्टर रैली हिंसा: सुप्रीम कोर्ट का न्यायिक जांच से इनकार, कहा- फिलहाल दखल नहीं देंगे किसान आंदोलन

    ट्रैक्टर रैली हिंसा

    दिल्ली: किसानों की ट्रैक्टर परेड में हुई हिंसा के आरोपी दीप सिद्धू गिरफ्तार दिल्ली पुलिस
    ट्रैक्टर परेड हिंसा: सुप्रीम कोर्ट ने शशि थरूर और छह पत्रकारों की गिरफ्तारी पर लगाई रोक शशि थरूर
    ट्रैक्टर परेड हिंसा: कोर्ट ने आरोपी दीप सिद्धू को सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिल्ली पुलिस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025